कैंपस : कॉलेज ऑफ कॉमर्स : दो दिवसीय दौरे के बाद नैक मूल्यांकन के लिए आयी टीम हुई रवाना

कॉलेज ऑफ काॅमर्स आर्ट्स एंड साइंस पटना का मूल्यांकन कर नैक पियर टीम शनिवार शाम को रवाना हो गयी.

फोटो है…..

संवाददाता, पटना

कॉलेज ऑफ काॅमर्स आर्ट्स एंड साइंस पटना का मूल्यांकन कर नैक पियर टीम शनिवार शाम को रवाना हो गयी. दो दिवसीय दौरे के दौरान नैक की टीम ने महाविद्यालय के विभागों, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, सामान्य शाखा, मुद्रा शाखा समेत महाविद्यालय की आधारभूत संरचना के साथ-साथ स्पोर्ट्स, एनएसएस, एनसीसी के कार्यकलापों की जानकारी ली. शनिवार को आयोजित एक्जिट मीटिंग में नैक पियर टीम के चेयरमैन प्रो देवानंद बाबू राव शिंदे, करिसेंट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के बीएस अब्दुर्रहमान, डॉ प्रभाकर कृष्णमूर्ति व देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन फिरोजपुर की पूर्व प्रिंसिपल डॉ मधू पराशर ने निरीक्षण के बाद गोपनीय रिपोर्ट प्रधानाचार्य प्रो इंद्रजीत प्रसाद राय को सौंप दी. इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य और श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो तपन कुमार शांडिल्य, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो शालिनी, डीएस डब्ल्यू प्रो एके नाग समेत बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >