“मुझे हारना मंजूर है, लेकिन खेल बड़ा खेलूंगी”, रोजगार सेवक की हत्यारी पत्नी को नहीं है पति के मर्डर का अफसोस

Murder News: मुजफ्फरपुर में हुए रोजगार सेवक की हत्याकांड का खुलासा हो गया है. पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पत्नी ने स्वीकार किया है कि उसे अपने पति के मर्डर का कोई अफसोस नहीं है. पढ़ें पूरी खबर…

Murder News: मुजफ्फरपुर शहर के चर्चित मनरेगा पंचायत रोजगार सेवक मो. मुमताज अहमद हत्याकांड की परतें जैसे-जैसे खुल रही हैं, पुलिस के सामने कई और सनसनीखेज जानकारियां सामने आ रही हैं. मुमताज अहमद कथित तौर पर पटना में एक फ्लैट खरीदने की तैयारी में था. बताया जा रहा है कि इसी मकसद से उसने अपनी पत्नी के आभूषण और घर में रखी सारी नकदी अलमारी से हटा दी थी. पत्नी सबा फिरदौस को पिछले सात दिनों से अलमारी की चाबी नहीं मिल रही थी, जिससे उसे शक था कि पति उसका गहना बेचकर पटना में अपनी प्रेमिका के नाम पर फ्लैट खरीद रहा है.

“जान लेने का कोई अफसोस नहीं”

पुलिस ने जब सबा फिरदौस से पूछा कि क्या उसे पति की जान लेने का कोई अफसोस है, तो उसने चौंकाने वाला जवाब दिया. सबा ने बेबाकी से कहा कि उसका पति हैवान था और हमेशा उसे अपने पैर की जूती समझता था. उसने यह भी आरोप लगाया कि मुमताज अपने पास पिस्टल रखता था और धमकी देता था कि अगर वह उसके काम में ज्यादा दखल अंदाजी करेगी, तो उसे गोली मारकर हत्या कर देगा. 

“मुझे हारना मंजूर है, लेकिन बड़ा खेल खेलूंगी”

सबा फिरदौस यूपीएससी की तैयारी करती थी. वह कई बार बीपीएससी की पीटी भी दी थी. वह अपने कमरे में दीवार पर स्लोगन लिखकर टांगी थी कि मुझे हारना मंजूर है, लेकिन बड़ा खेल खेलूंगी.

ALSO READ: Patna Airport: हाईटेक हो रहा पटना एयरपोर्ट, चार नए एयरोब्रिज का चल रहा काम, मिलेगी ये सुविधा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >