दूध में मिलावट की जांच के लिए डेयरियों में लगेंगे आधुनिक यंत्र

कॉम्फेड की ओर संचालित डेयरियों में दूध में मिलावटों की जांच के लिए यंत्र लगाये जायेंगे. बल्क मिल्क कूलर केंद्रों पर दूध में मिलावट की जांच के लिए उपकरण लगेंगे. इसके साथ ही कॉम्फेड में बनाये जा रहे केंद्रीयकृत प्रयोगशाला के शेष बचे कार्यों को भी पूर्ण किया जायेगा.

– कॉम्फेड की डेयरियों में मिलावट की जांच के लिए सरकार ने यंत्र लगाने की दी मंजूरी

संवाददाता, पटना

कॉम्फेड की ओर संचालित डेयरियों में दूध में मिलावटों की जांच के लिए यंत्र लगाये जायेंगे. बल्क मिल्क कूलर केंद्रों पर दूध में मिलावट की जांच के लिए उपकरण लगेंगे. इसके साथ ही कॉम्फेड में बनाये जा रहे केंद्रीयकृत प्रयोगशाला के शेष बचे कार्यों को भी पूर्ण किया जायेगा. सरकार की ओर से इसके लिए 633 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं. कॉम्फेड की ओर से योजना का क्रियान्वयन कराया जायेगा. गव्य निदेशालय को इसका नियंत्री बनाया गया है.

सरकार की ओर से कहा गया है कि कॉम्फेड में डेयरी संयंत्रों और अधिकतर बल्क मिल्क कूलर केंद्र में मिलावटों की जांच के लिए उपकरण लगाये गये हैं. समय-समय पर यंत्रों को अपडेट किया जाता है. इसी कड़ी में दूध में मिलावट की जांच के लिए अब आधुनिक यंत्र लगाये जा रहे हैं. ताकि बिहार के लोगों को गुणवत्तापूर्ण दूध मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >