राजस्व महाअभियान में साथ देने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक आज

राज्य में 16 अगस्त से शुरू हो रहे राजस्व महाअभियान के संचालन में पंचायत प्रतनिधियों का सहयोग लिया जायेगा.

संवाददाता, पटना राज्य में 16 अगस्त से शुरू हो रहे राजस्व महाअभियान के संचालन में पंचायत प्रतनिधियों का सहयोग लिया जायेगा. इसे लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न सेवा संघों के साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में 10 अगस्त को सुबह साढ़े दस बजे से राजस्व (सर्वे) प्रशिक्षण संस्थान, शास्त्रीनगर, पटना में बैठक होगी. बैठक में शामिल होने के लिए 14 सेवा संघों को आमंत्रित किया गया है. इस बैठक में सभी आमंत्रित संगठनों और संघों से उनके सुझाव भी आमंत्रित किये जायेंगे. इसका मकसद इस अभियान की पहुंच घर–घर तक सुनिश्चित करना है. इन संघों और संगठनों को किया गया है आमंत्रित : बिहार प्रशासनिक सेवा संघ, बिहार राजस्व सेवा संघ, यूनाइटेड राजस्व सेवा संघ, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी संघ, मुखिया संघ, पंच-सरपंच संघ, ग्राम कचहरी सचिव संघ, पंचायत सचिव संघ, बिहार राजस्व अमीन संघ, बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ, भूमि सुधार कर्मचारी संघ (गोप गुट), बिहार राज्य जिला परिषद संघ, वार्ड सदस्य संघ और ग्राम कचहरी न्यायमित्र संघ जमीन के दस्तावेजों की समस्याओं का होगा समाधान : इस अभियान के दौरान डिजिटाइज्ड जमाबंदियों में त्रुटियों में सुधार, छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन करने, उत्तराधिकार नामांतरण और संयुक्त संपत्तियों के बंटवारा नामांतरण के लिए आवेदन लिये जायेंगे. इस दौरान टीम घर-घर जाकर जमाबंदी की प्रति और आवेदन प्रपत्रों का वितरण करेगी. इसके बाद हल्का स्तर पर शिविर लगाकर आवेदन और दस्तावेजों का संकलन किया जायेगा. विभाग कर रहा काम : विभाग इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से कार्यरत है. अपर मुख्य सचिव, सचिव और अन्य वरीय पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी लोगों से अपील की जा रही है कि लोग इस बारे में जागरूक हों. साथ ही इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगातार इस संबंध में सभी जानकारियां दी जा रही हैं जिससे कि आमजनों तक सही सूचनाएं समय से पहुंच पायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >