दिल्ली में PM मोदी से मिले CM सम्राट चौधरी, बोले- विकसित भारत और समृद्ध बिहार के विजन पर मिला मार्गदर्शन

Samrat Choudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इसके बाद बिहार भवन में कार्यकर्ताओं से भी मिले. इस दौरे को सियासी तौर पर अहम माना जा रहा है.

Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उसके बाद सीएम सम्राट चौधरी बिहार भवन पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की.

पीएम से मिलने के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण के विषय पर मार्गदर्शन मिला. प्रधानमंत्री जी का स्नेह और सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान करेगा.

BJP मुख्यालय में नितिन नवीन से भी की मुलाकात

इससे पहले मुख्यमंत्री ने BJP मुख्यालय में नितिन नवीन से भी मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब 5 मिनट तक चर्चा हुई. हालांकि बातचीत छोटी रही, लेकिन इसके राजनीतिक मायने काफी बड़े माने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि यहां मंत्रिमंडल में नामों की लिस्ट फाइनल की गई.

15 अप्रैल को ली थी शपथ

सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ जदयू कोटे से बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री मोदी के शामिल होने की चर्चा थी, लेकिन वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए. इसके बाद अब दोनों नेताओं की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है.

जनता के बीच लगातार एक्टिव

मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी सीधे जनता के बीच नजर आ रहे हैं. वे जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और समाधान का भरोसा दे रहे हैं. उन्होंने साफ कहा है कि बिहार को विकसित राज्य बनाना उनका लक्ष्य है और इसके लिए अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ काम किया जाएगा.

महिला मुद्दों पर दिया खुला समर्थन

पटना में महिला आरक्षण बिल को लेकर हुई पदयात्रा के दौरान भी सीएम सम्राट चौधरी ने महिलाओं का समर्थन किया. उन्होंने मंच से कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा और किसी ने अगर असुरक्षा पैदा की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. दोषियों को पाताल से भी खींचकर लाएंगे.

Also Read: बिहार में इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक पास छात्रों को मिलेगी नौकरी, डिप्टी सीएम ने बताया सम्राट सरकार का पूरा प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >