पटना के होटल में छापेमारी कर नाबालिग लड़की का रेस्क्यू, युवक संग संचालक भी अरेस्ट

पटना के मनेर के शिवम होटल में पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान एक नाबालिग लड़की को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया, जिसे रेस्क्यू कर लिया गया. पुलिस ने होटल संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

मनेर के महादेव स्थान-टाटा कॉलोनी बिहटा-मनेर स्टेट हाईवे के समीप स्थित शिवम होटल में सोमवार को पुलिस ने बड़ी छापेमारी की. डीएसपी-2 दानापुर अमरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में एक नाबालिग लड़की का रेस्क्यू किया गया. वहीं होटल संचालक, एक ग्राहक और एक महिला को गिरफ्तार किया गया.

होटल के कमरे से नाबालिग और युवक मिले

पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान होटल के एक कमरे से एक नाबालिग लड़की और एक युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले. नाबालिग को सुरक्षित रेस्क्यू कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत संरक्षण में लिया गया. मामले में संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है.

12 कंडोम और तीन टैबलेट बरामद

डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि शिवम होटल में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. इसके बाद पटना पश्चिमी सिटी एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान होटल से 12 कंडोम और तीन सेक्स वर्धक टैबलेट भी बरामद की गईं.

होटल संचालक समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी

पुलिस ने होटल संचालक चांद बाबू सिंह, जो सहालीचक का निवासी है, ग्राहक अजित कुमार, जो भोजपुर जिले के कोइलवर-सकड्डी का निवासी है, तथा एक महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

पटना: गुगल पर डॉक्टर का नंबर खोजा, APK फाइल डाउनलोड करते ही कारोबारी के खाते से 19.76 लाख


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >