जस्टिस फॉर सुशांत के लिए राजवीनगर में महायज्ञ, शादी का वीडियो साझा कर बहन ने किया भाई को याद

पटना : जस्टिस फॉर सुशांत के बैनर तले मंगलवार को राजीवनगर रोड नंबर-6 में आदिदेव महादेव मंदिर में महायज्ञ का आयोजन किया गया. यह मंदिर सुशांत के घर के पास है. इस मंदिर से सुशांत सिंह राजपूत को विशेष लगाव था.

पटना : जस्टिस फॉर सुशांत के बैनर तले मंगलवार को राजीवनगर रोड नंबर-6 में आदिदेव महादेव मंदिर में महायज्ञ का आयोजन किया गया. यह मंदिर सुशांत के घर के पास है. इस मंदिर से सुशांत सिंह राजपूत को विशेष लगाव था.

सुशांत सिंह राजपूमत पिछले वर्ष जब पटना आये थे, तो उन्होंने इसी मंदिर में दर्शन एवं पूजन किया था. हवन कार्यक्रम में विशाल सिंह, आरसी सिंह, वीरेंद्र सिंह, संदीप सिंह, अभिषेक सिंह, जीवेश, अनुराग ऐश्वर्य, विजय सिंह, अनमोल, मीनू कुमारी, शैली मिश्रा, अभिषेक आनंद, समेत अन्य लोग मौजूद थे.

विशाल सिंह ने बताया कि यह हवन मुंबई जांच करने गयी सीबीआइ के अधिकारियों के लिए है, जिससे उन्हें शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा मिले. यह लड़ाई बिहार और महाराष्ट्र के बीच नहीं है. यह देश भर के युवाओं की लड़ाई है. अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई है. इसमें देश का हर युवा सहयोग और समर्थन किया है.

सुशांत की बहन ने वीडियो साझा कर भाई को किया याद

सुशांत की बहन श्वेता कृति ने अपनी शादी का एक वीडियो साझा करते हुए भाई को याद किया है. वीडियो में दिख रहा है कि सुशांत अपनी बहन और जीजा को गले लगा रहे हैं. वह काफी खुश हैं.

साथ ही उनकी बहन श्वेता कृति ने लिखा है कि मुझे याद है कि वह शादी से एक दिन पहले भाई किस तरह मुझे गले लगाकर रोया था. शादी के दिन भी गले लगाया था. उस पल को याद करके श्वेता भावुक हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >