Lalu Yadav: 'लालू यादव बुढ़ापे में…', जदयू एमपी लवली आनंद ने RJD सुप्रीमो पर साधा निशाना

Lalu Yadav: लालू यादव ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर मंगलवार को आपत्तिजनक बयान दिया था. इसके बाद से सियासी बयानबाजी का दौर जारी है.

Lalu Yadav: बिहार के पूर्व सीएम और राजद अध्यक्ष लालू यादव के सीएम नीतीश कुमार की 15 दिसंबर से शुरू होने वाली महिला संवाद यात्रा को लेकर दिए गए आंख सेंकने वाले बयान पर शुरू हुई बयानबाजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रही है. इसी कड़ी में बुधवार को शिवहर से जदयू सांसद लवली आनंद ने राजद नेता लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव बुढ़ापे में ‘सठिया’ गए हैं. उन्होंने कहा कि उनका यह बयान महिलाओं का अपमान है. पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में लवली आनंद ने कहा, ‘लालू यादव बहुत गलत बात बोल रहे हैं. मुझे तो लग रहा है कि लालू यादव बुढ़ापा में सठिया गए हैं. उनका बयान महिलाओं का अपमान है. इस तरह की बात नहीं बोलनी चाहिए. लालू यादव मुख्यमंत्री के पद रहे और महिला जाति और मुख्यमंत्री के लिए इस तरह बोलना शोभा नहीं देता है. उनको अपने शब्दों को वापस लेना चाहिए.’

एमएलसी चुनाव में जदयू की हार पर क्या बोलीं लवली

तिरहुत स्नातक चुनाव में जदयू उम्मीदवार की करारी हार पर जदयू एमपी ने कहा कि ये देखना पड़ेगा ऐसा कैसे हुआ. बहुत सारी बातें है उसपर मिल बैठकर समीक्षा करनी चाहिए. यह देखना होगा कि कहां चूक हुई है. उन्होंने कहा कि बिहार में हुए चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में सभी सीटें एनडीए ने जीती हैं. इंडिया ब्लॉक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कोई भी जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि यह उनका मामला है. हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि एनडीए एकजुट है और देश में भी काम हो रहा है, राज्य में भी काम हो रहा है. इंडी गठबंधन का कुछ नहीं होने वाला है. ये आपस में ही लड़ते रहेंगे.

शाम्भवी बोली- घृणा आती है लालू यादव के बयान पर

समस्तीपुर से लोजपा (रा.) सांसद शाम्भवी चौधरी ने कहा कि एक नेता या सांसद होने के नाते नहीं बल्कि बिहार की एक बेटी होने के नाते लालू यादव के बयान पर घृणा आती है. उन्होंने अपने बयान के जरिये महिला समाज को नीचा दिखाने का काम किया है. जो नेता महिलाओं की समस्या को सुनता है, वह उनकी नजर में आंख सेंकने जाता है. अगर आज कोई नेता महिलाओं के बीच जाकर उनकी समस्या सुनना चाहते हैं, उनसे संवाद करना चाहते हैं तो क्या वह नैन सुख कर रहे हैं. आज बिहार की महिलाएं आगे बढ़कर निडर होकर बात करती हैं.

इसे भी पढ़े: Lalu Prasad Yadav: ‘आंख सेंकने से लेकर ममता को ‘पगली’ कहने तक, लालू यादव के पांच बिगड़े बोल

इसे भी पढ़े: Bihar के लाल को अमेरिका में मिला 2.5 करोड़ का पैकेज, एक लड़की ने दी थी मोटिवेशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >