18 से राजद के सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे लालू

राजद का सदस्यता अभियान 18 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. इसकी शुरुआत पटना से राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद करेंगे.

संवाददाता,पटना राजद का सदस्यता अभियान 18 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. इसकी शुरुआत पटना से राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद करेंगे. इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे. जानकारों के अनुसार राजद के सांगठनिक चुनाव की पृष्ठभूमि तैयार की जा रही है. इधर , राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता संवाद के माध्यम से चार जिलाें समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी एवं मुजफ्फरपुर के कार्यकर्ताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं की तरफ से जो फीडबैक पार्टी और संगठन की मजबूती के मद्देनजर दिया जा रहा है, उसको तेजस्वी यादव पूरी तन्मयता के साथ सुन रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >