पटना. कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा पटना पहुंच गयी है. यात्रा का आरंभ 16 मार्च को भितिहरवा से शुरू हुआ था. इस पदयात्रा का समापन 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री का घेराव होने के साथ होगा. मंगलवार को कन्हैया की यात्रा बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में थी. पटना जिले में पहुंची यात्रा का बेस कैंप सदाकत आश्रम में बनाया गया है. पार्टी नेताओं के अनुसार 10 अप्रैल की सुबह साढ़े आठ बजे झंडोत्तोलन के साथ इस यात्रा की पटना में औपचारिक शुरुआत होगी. सुबह 10 बजे पटना सिटी गुरुद्वारा से यात्रा निकलेगी, जो झाऊगंज, हाजीगंज, मारूफगंज, मालसलामी, गौरीदास रोड की मंडी, सिमली और गुरु का बाग होते हुए आगे बढ़ेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
