Bihar News: समलैंगिक शादी के कारण आता है भूकंप, रोहिणी से डांट खाने वाले का नया बयान हुआ वायरल

Bihar News: रोहिणी आचार्य विवाद मामले में अपने बयान के कारण चर्चा में आये बिहार के पत्रकार कन्हैया भेलारी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यूट्यूब चैनल लल्लनटॉप पर उन्होंने समलैंगिक शादी को लेकर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि एडवांस होने का मतलब यह सब नहीं होता है.

Bihar News: रोहिणी आचार्य ने जब पार्टी और परिवार से नाता तोड़ने का फैसला किया तो एक टीवी प्रोग्राम में पत्रकार कन्हैया भेलारी ने कहा था कि बेटी को शादी के बाद ज्यादा दिन मायके में नहीं रहना चाहिए. रोहिणी कुंडली मार के यहां बैठ गई थी. उनके इस बयान की खूब आलोचना हुई थी और बाद में रोहिणी ने भी फोन कर उनको खूब सुनाया था. रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका वीडियो डाला था. इसी बीच कन्हैया भेलारी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है.

कन्हैया भेलारी के मुताबिक ऐसे होता है भूकंप

कन्हैया भेलारी ने कहा है कि जब लड़के आपस में या लड़कियां आपस में शादी करती हैं यानी समलैंगिक विवाह करते हैं, तो उसी कारण भूकंप आते हैं. पत्रकार ने जब उनसे पूछा कि भूकंप का तो वैज्ञानिक कारण होता है. धरती की प्लेटों का हिलना, तो भेलारी ने इसे मानने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि मॉडर्न या एडवांस होने का मतलब यह नहीं कि ऐसी शादियों को स्वीकार कर लिया जाए. उनके मुताबिक, समलैंगिक संबंध ठीक नहीं है. पत्रकार के कई बार समझाने के बाद भी वे समलैंगिक विवाह को भूकंप से जोड़ते रहे.

रोहिणी ने लगाई थी फटकार

कन्हैया भेलारी को रोहिणी आचार्य ने टीवी चैनलों पर उनके बयानों पर आपत्ति जताते हुए उन्हें फोन कर कड़ी फटकार लगाई थी. मामला तब शुरू हुआ जब भेलारी ने एक टीवी डिबेट में कहा था कि शादीशुदा बेटियों को मायके में कम समय बिताना चाहिए और केवल खास मौकों पर ही अपने माता-पिता के घर जाना चाहिए.

रोहिणी आचार्य इस बात से बेहद नाराज हुईं और उन्होंने साफ कहा कि बेटियों के मायके आने-जाने के अधिकार पर कोई मर्यादा तय करने वाला वह कौन होता है. रोहिणी ने फोन पर हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाल दिया था. चुनाव नतीजों के बाद लालू परिवार में पहले ही तनाव था. रोहिणी और तेजस्वी यादव के बीच हार की वजहों को लेकर बहस हुई, जिसके बाद रोहिणी दिल्ली और फिर अपनी सास के पास मुंबई चली गईं.

कन्हैया भेलारी ने कहा था कि बेटियों को मायके में कुंडली मारकर नहीं बैठना चाहिए और परिवार के मामलों में दखल नहीं देना चाहिए. इसी को लेकर रोहिणी ने उन्हें कड़ी शब्दों में जवाब दिया था.

रोहिणी आचार्य का x पर पोस्ट

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी तेजस्वी को अकेलेपन से निकलने में मदद करें, जानिए क्यों जदयू नेता ने दी सलाह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >