बिहार में बैक टू बैक एनकाउंटर, एक्शन मोड में पुलिस, NDA नेता बोले- अपराधी अपराध छोड़ें या राज्य

Patna Siwan Encounter: पटना और सीवान में हुए पुलिस एनकाउंटर के बाद सत्ता पक्ष के नेताओं ने कहा है कि अपराधियों के खिलाफ अब और सख्त कार्रवाई होगी. सरकार ने पुलिस को खुली छूट दी है ताकि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर लगाम लग सके.

Patna Siwan Encounter: बिहार में सीवान के बाद पटना में हुए पुलिस एनकाउंटर को लेकर अब सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है. राज्य सरकार के कई नेताओं ने साफ कहा है कि बिहार में अपराधियों के लिए अब सख्ती का दौर है. उनका कहना है कि जो अपराध करेगा, उसे या तो अपराध छोड़ना होगा या फिर बिहार छोड़ना पड़ेगा. नेताओं ने दो टूक कहा कि अगर अपराधी पुलिस या कानून व्यवस्था को चुनौती देंगे, तो उन्हें उसी भाषा में जवाब मिलेगा.

संतोष सुमन बोले- बिहार में कानून तोड़ने वालों को मिलेगी सजा

मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि बिहार में कानून का राज कायम है और जो भी शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों के खिलाफ पूरी मजबूती से काम कर रही है. उनके मुताबिक कई अपराधी कानून को नहीं मानते और पुलिस पर भी हमला कर देते हैं. ऐसे हालात में पुलिस की जवाबी कार्रवाई जरूरी हो जाती है. उन्होंने कहा कि इस तरह की सख्ती से अपराधियों का मनोबल टूटेगा और राज्य में शांति होगी.

भाजपा और सहयोगी दलों ने कहा- पुलिस को खुली छूट

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राज्य में पुलिस को अपराधियों के खिलाफ पूरी छूट दी गई है. उन्होंने साफ कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. अगर कोई वारदात होती है, तो पुलिस पूरी ताकत से कार्रवाई करेगी. वहीं एलजेपी (रामविलास) सांसद अरुण भारती ने भी कहा कि अगर अपराधी आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग करेंगे, तो पुलिस भी पूरी कानूनी ताकत के साथ जवाब देगी. उनके अनुसार कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई जरूरी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जदयू ने भी दिया स्पष्ट संदेश, पुलिस पर हमला पड़ा भारी

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि अगर कोई अपराधी पुलिस पर हमला करेगा, तो उसे जवाब जरूर मिलेगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब अपराधियों को किसी तरह की सहानुभूति की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. सरकार कानूनी दायरे में रहकर सख्त कार्रवाई के पक्ष में है.

पटना में शिक्षक को गोली मारने वाले मामले में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सीवान में भी पुलिस कार्रवाई के दौरान एक अपराधी घायल हालत में पकड़ा गया. इसके बाद राज्य में अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर बहस और तेज हो गई है.

इसे भी पढ़ें: बिहार TRE-4 पर शिक्षा मंत्री ने दिया अपडेट, बोले- तैयारी करो, जल्द आएगा शिक्षक भर्ती विज्ञापन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >