JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नहीं पहुंचे अनंत सिंह, एक मंच पर दिखे नीतीश-निशांत, चल रही है बैठक

JDU Orientation Program: जेडीयू की एक खास बैठक शुक्रवार को बुलाई गई है. पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों की मौजूदगी में जेडीयू ऑफिस में बैठक चल रही है. इस बैठक में मोकामा के विधायक अनंत सिंह नहीं पहुंचे हैं. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने के कयास लगाए जा रहे हैं.

JDU Orientation Program: नीतीश कुमार की अध्यक्षता में जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों की बैठक चल रही है. यह बैठक पार्टी मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में चल रही है. इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया. इस दौरान नीतीश कुमार और मंत्री निशांत कुमार एक मंच पर दिखे.

संसदीय कार्यप्रणाली के एक्सपर्ट भी शामिल

इस मौके पर जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार के अलावा पार्टी के अन्य कई नेता शामिल हुए. जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम में संसदीय कार्यप्रणाली के एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है. यह कार्यक्रम पूरे दिन चलने की बात कही जा रही है.

कार्यक्रम में नहीं पहुंचे अनंत सिंह

जेडीयू के ओरिएंटेशन कार्यक्रम को लेकर गौर करने वाली बात यह भी रही कि मोकामा के विधायक अनंत सिंह इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं. एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में पार्टी के सभी विधायकों और पार्षदों को मौजूद रहना अनिवार्य कहा जा रहा था, लेकिन अनंत सिंह के इसमें शामिल नहीं होने से कई तरह की चर्चा तेज हो गई है.

इन मुद्दों पर दी जा सकती है ट्रेनिंग

इस कार्यक्रम को लेकर बताया जा रहा है कि मुख्य रूप से विधायकों और विधान पार्षदों को ट्रेनिंग दी जाएगी. नेताओं को विधायी जिम्मेदारी, सदन की कार्यवाही, क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को सदन में कैसे उठाया जाए, कानून कैसे बनता है, नए विधायी बदलाव, बजट और राज्य की अर्थव्यवस्था को लेकर ट्रेनिंग मिलने की बात सामने आई थी.

मंत्री जमा खान का बयान

ओरिएंटेशन कार्यक्रम को लेकर जेडीयू कोटे से मंत्री जमा खान ने कहा, हमारी पार्टी के मीटिंग होती रहती है. अनंत सिंह के नहीं आने पर कहा कि कोई नाराजगी नहीं है. ऐसी बातें सिर्फ बाहर रहने वाले लोग करते हैं. आप लोग भी जानते हैं हमारे सीनियर हमें सिखाते हैं. बिहार का नेतृत्व निशांत कुमार की ओर से किए जाने के सवाल पर कहा, यह एकदम सही बात है.

Also Read: बिहार में 161 एकड़ में बनेगा नया एयरपोर्ट, वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा, भेजा गया प्रस्ताव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >