JDU New Team: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) चिकित्सा प्रकोष्ठ ने संगठन के विस्तार के तहत नई जिला और प्रदेश टीम की घोषणा की है. चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एलबी सिंह ने 43 जिलाध्यक्ष/नगर अध्यक्षों के साथ प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की है. जारी सूची में 24 प्रदेश उपाध्यक्ष, 41 प्रदेश महासचिव, एक मुख्यालय महासचिव और 54 प्रदेश सचिव शामिल हैं.
गोपालगंज में हंस कुमार, सीवान में हरदेश्वर सिंह को जिम्मेदारी
जारी सूची के अनुसार गोपालगंज में हंस कुमार को जिला अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सीवान में हरदेश्वर सिंह को जिम्मेदारी दी गयी है. सारण में डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह, वैशाली में इंद्रजीत कुमार राय, मुजफ्फरपुर में डॉ. प्रवीण चंद्रा और पूर्वी चंपारण में डॉ. श्रीकांत कुमार को जिला संगठन की जिम्मेदारी मिली है.
पश्चिमी चंपारण में डॉ. नासीर अली, बगहा में रंजीत चौधरी, पटना महानगर में डॉ. रवि प्रकाश और पटना ग्रामीण में शैलेंद्र कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष/नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है.
43 जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्षों की सूची
पार्टी की ओर से जारी सूची में बगहा से रंजीत चौधरी, पश्चिमी चंपारण से डॉ. नासीर अली, पूर्वी चंपारण से डॉ. श्रीकांत कुमार, गोपालगंज से हंस कुमार, सीवान से हरदेश्वर सिंह, सारण से डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह, वैशाली से इंद्रजीत कुमार राय और मुजफ्फरपुर से डॉ. प्रवीण चंद्रा को जिम्मेदारी दी गयी है.
सीतामढ़ी में डॉ. नरेंद्र शाही, शिवहर में डॉ. रामाशंकर राय, दरभंगा में डॉ. रूही यास्मीन, समस्तीपुर में कृष्ण कुमार, सुपौल में मो. सज्जाद आलम, अररिया में डॉ. ऋषभ राज, मधेपुरा में डॉ. हिमांशु कुमार और सहरसा में प्रो. डॉ. मनोज राणा को मनोनीत किया गया है.
पूर्णिया में राजेंद्र रजक, कटिहार में डॉ. माधव मुरारी सिंह, कटिहार नगर में अभिषेक मिश्रा, खगड़िया में धीरेंद्र कुमार, बेगूसराय में डॉ. सुधीर पासवान, भागलपुर में डॉ. अजय कुमार सिंह, नवगछिया में कौशल किशोर और बांका में नागेश्वर प्रसाद को जिम्मेदारी मिली है.
जमुई में दयानंद यादव उर्फ दरोगी, लखीसराय में नरेश मंडल, शेखपुरा में अवधेश कुमार, नवादा में कौशल किशोर, नालंदा में विपिन कुमार, जहानाबाद में अजय कुमार और गया में बलराम चौधरी को जिला संगठन की जिम्मेदारी दी गयी है.
औरंगाबाद में डॉ. प्रकाश वर्मा, रोहतास में मो. ताजमुल अंसारी, कैमूर में लक्ष्मण सिंह, बक्सर में सचिन दुबे, भोजपुर में विजय कुमार सिंह, बाढ़ में मंकेश्वर प्रसाद महतो, मधुबनी में रामदहिन ठाकुर, किशनगंज में नवीन कुमार मल्लाह, अरवल में विद्यानंद सिंह और मुंगेर में एम. एकबाल को मनोनीत किया गया है.
प्रदेश टीम में 24 उपाध्यक्ष
चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रदेश टीम में 24 उपाध्यक्ष बनाये गये हैं. इनमें डॉ. एसएन सिन्हा, श्रीनिवास सिंह, डॉ. मधुरेंदु पांडेय, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. प्रणव कुमार, डॉ. सरोज कुमारी सिन्हा, डॉ. यूपी गुप्ता, डॉ. विकास कुमार, डॉ. अमरनाथ झा, मो. मुस्तफा कमाल पासा और डॉ. सीबी मिश्रा समेत अन्य नाम शामिल हैं.
इसके अलावा डॉ. अमित कुमार, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. कर्नल शंभू शर्मा, रवींद्र कुमार शर्मा, डॉ. रमन कुमार झा, डॉ. हरिशंकर चौधरी, डॉ. महेश कुमार, विनोद कुमार जया, डॉ. रोहित कुमार सिंह, डॉ. साजिद मुश्ताक, अवधेश कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार और अशोक कुमार सिंह को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है.
41 महासचिव और मुख्यालय महासचिव की घोषणा
प्रदेश महासचिव के पद पर 41 लोगों को मनोनीत किया गया है. सूची में पटना, नालंदा, सीवान, सारण, वैशाली, गया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, पूर्वी चंपारण समेत कई जिलों के पदाधिकारी शामिल हैं.
श्री शैलेंद्र कुमार सिंह को प्रदेश महासचिव मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गयी है.
54 प्रदेश सचिवों की भी नियुक्ति
प्रदेश सचिव के पद पर 54 लोगों को शामिल किया गया है. इनमें उमेश कुमार सिंह, अभिनंदन यादव, स्वामी विक्रामा दिव्य जी, प्रितेश कुमार, डॉ. आशीष रंजन सिंह, रंजीत राय, शशिकांत पंडित, सोएब आलम, श्याम कुमार पोद्दार, बासुकी प्रसाद, डॉ. नवीन कुमार झा समेत अन्य नाम शामिल हैं.
सीवान से डॉ. अमित कुमार कुशवाहा और डॉ. राजीव कुमार मिश्रा को प्रदेश सचिव बनाया गया है. गोपालगंज से विनोद कुमार को जिम्मेदारी दी गयी है. सारण से शशिकांत पंडित, डॉ. चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, दीपक राय, अशोक कुमार, कमलेश कुमार, रामाधार सिंह, कमलेश पांडेय और सुजीत कुमार समेत कई नाम सूची में हैं.
संगठन विस्तार पर जोर
जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से जारी इस नई सूची के साथ जिला और प्रदेश स्तर पर संगठन में नई जिम्मेदारियां तय की गयी हैं. पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एलबी सिंह के हस्ताक्षर से जारी सूची में विभिन्न जिलों और संगठनात्मक इकाइयों के लिए पदाधिकारियों के नाम घोषित किये गये हैं.
Also Read :AK-47 आरोप से MLC चुनाव तक... मोकामा में बढ़ी अदावत, आमने-सामने आए अनंत सिंह-नीरज कुमार
