MLC Chunav 2026 : बिहार MLC चुनाव के लिए जन सुराज ने 5 उम्मीदवारों का ऐलान किया है. प्रशांत किशोर की पार्टी ने अलग-अलग शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं. पार्टी की ओर से जारी सूची में दरभंगा शिक्षक, दरभंगा स्नातक, सारण शिक्षक, पटना शिक्षक और कोसी स्नातक क्षेत्र के उम्मीदवार शामिल हैं.
पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नाम
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एसपी राय को उम्मीदवार बनाया गया है. दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रवींद्र यादव चुनाव मैदान में होंगे. वहीं सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अफाक अहमद को दोबारा टिकट दिया गया है.
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दिव्या ज्योति को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीश रंजन को मैदान में उतारा गया है.
बाकी सीटों पर भी जल्द होगा ऐलान
जन सुराज की ओर से बाकी सीटों के उम्मीदवारों के नाम भी जल्द घोषित किए जाने की बात कही गई है. पार्टी ने बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक सीटों पर चुनाव को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है.
बिहार में विधान परिषद की कुल आठ शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होना है. इन सीटों के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल नवंबर में समाप्त होने वाला है.