सरकार की निवेश नीतियों से प्रेरित होकर निवेशक आ रहे हैं बिहार : नीतीश मिश्र

patna news: पटना. उद्योग मंत्री नीतीश मिश्र ने मंगलवार को बिहटा औद्योगिक क्षेत्र में एक साथ चार इकाइयों- डी वेगा बांड, एंजल्स प्राइवेट लिमिटेड, आइकॉन स्पाइरल और नमस्ते इंडिया का उद्घाटन / शिलान्यास किया.

पटना. उद्योग मंत्री नीतीश मिश्र ने मंगलवार को बिहटा औद्योगिक क्षेत्र में एक साथ चार इकाइयों- डी वेगा बांड, एंजल्स प्राइवेट लिमिटेड, आइकॉन स्पाइरल और नमस्ते इंडिया का उद्घाटन / शिलान्यास किया. इस मौके पर उद्योग मंत्री ने कहा कि यह घटनाक्रम बिहार के औद्योगिक परिदृश्य के लिए बेहद अहम है. हमारी नीतियां बहुत आकर्षक हैं. लिहाजा कई निवेशकों ने निवेश की इच्छा जतायी है. इसका आने वाले समय में औद्योगिक परिदृश्य में इसका सकारात्मक असर दिखायी देगा.

इस मौके पर उद्योग विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी ने कहा कि बिहार बिज़नेस कनेक्ट के दौरान जो एमओयू साइन हुए थे, उन्हीं में से तीन इकाइयों का मंगलवार को उद्घाटन और एक इकाई का शिलान्यास हुआ है. उन्होंने कहा कि विभाग किये गये एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए गंभीरता से प्रयासरत है. मंगलवार को जिन इकाइयों का उद्धाटन हुआ है, उनमें बैगपैक, स्कूल बैग, अस्पताल और स्कूल यूनिफाॅर्म, स्पोर्ट्स और फैशन वियर, लैपटॉप और डेस्कटॉप के उपकरण के अलावा डेरी उत्पादों का उत्पादन किया जायेगा. औद्योगिक क्षेत्र में नयी इकाई डी वेगा बांड का संचालन डीवी रंजन के स्तर से किया जायेगा. इसमें लगभग 250 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा.

करोड़ों रुपये का हुआ निवेश

अंजू सिंह की संचालक एंजल्स प्राइवेट लिमिटेड में 2.34 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है. अनामिका की आइकॉन स्पाइरल इकाई में पांच करोड़ रुपये का निवेश किया गया है. ज्ञानचांदनी की तरफ से संचालित नमस्ते इंडिया एनआइएफ प्राइवेट लिमिटेड में 350 करोड़ का निवेश किया गया है. इसमें लगभग 800 लोगों को रोजगार मुहैया कराया जायेगा.

उद्यमी बोले

डीवी रंजन की मालिक प्रियंका रंजन ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य है कि हमारे बच्चे यहीं के बने बैग लेकर स्कूल जाएं. हम हर गांव से 50 बच्चे गोद लेंगे. वे पहली बार जब स्कूल जायेंगे तो हमारा ही बैग लेकर जायेंगे. एंजल्स प्राइवेट लिमिटेड की ओनर अंजू सिंह बताती हैं कि बिहारी होने के नाते बिहार में भी काम करना चाहती हैं. उन्होंने बताया कि भविष्य में वे यार्न निर्माण की फैक्ट्री लगायेंगे. उसका निर्यात करेंगे. आइकॉन स्पाइरल के मालिक अनुपम ने बताया कि इस कंपनी के दोनों ही मालिक बिहारी हैं, तो बिहार के लिए कुछ करना उनका फर्ज बनता है. नमस्ते इंडिया जो बिहार में नमस्ते बिहार के नाम से अपने उत्पाद लेकर आ रहा है, उनके संचालक ने बताया कि पहले से हम बिहार में दूसरे औद्योगिक क्षेत्र में 10 साल से मौजूद हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >