दरभंगा, मधेपुरा और सहरसा औद्योगिक क्षेत्रों का होगा विकास

केंद्र सरकार ने बिहार के औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब बिहार के तीन औद्योगिक क्षेत्र दरभंगा, मधेपुराऔर सहरसा का माइक्रो एंड स्मॉल इंटरप्राइजेज क्लस्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत अपग्रेडेशन किया जायेगा.

संवाददाता, पटना केंद्र सरकार ने बिहार के औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब बिहार के तीन औद्योगिक क्षेत्र दरभंगा, मधेपुराऔर सहरसा का माइक्रो एंड स्मॉल इंटरप्राइजेज क्लस्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत अपग्रेडेशन किया जायेगा. इस पर कुल 27.125 करोड़ खर्च किये जायेगे.उद्योग मंत्री नीतीश मिश्र ने बताया कि केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की तरफ से बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) के सहयोग से माइक्रो एंड स्मॉल इंटरप्राइजेज क्लस्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम (एमइएस-सीडीपी ) योजना के तहत तीन प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों का अपग्रेडेशन किया जायेगा. उद्योग मंत्री श्री मिश्र ने बताया कि इनके अतिरिक्त इस योजना के तहत कुछ अन्य औद्योगिक क्षेत्रों का अपग्रेडेशन भी प्रस्तावित है. जिसके संबंध में शीघ्र निर्णय लिया जायेगा. यह कदम बिहार के औद्योगिक ढांचे को सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है. इन औद्योगिक क्षेत्रों का होगा अपग्रेडेशन ओद्योगिक क्षेत्रलागत या व्यय धर्मपुर, दरभंगा08.99 करोड़ मुरलीगंज मधेपुरा09.15 करोड़ सहरसा 08.98 करोड़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >