Bihar Train : बुद्ध पूर्णिमा सहित कई ट्रेनें आज रहेंगी रद्द, यहां देखें लिस्ट

दिन डायल उपाध्याय - गया ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड के कुम्हऊ स्टेशन पर मालगाड़ी के 20 वैगन के पटरी से उतरने के कारण भभुआ - पटना इंटरसिटी व वाराणसी-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा सहित महाबोधि एक्सप्रेस गुरुवार को रद्द रहेगी.

पटना. डीडीयू – गया ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड के कुम्हऊ स्टेशन पर मालगाड़ी के 20 वैगन के पटरी से उतरने के कारण भभुआ – पटना इंटरसिटी व वाराणसी-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा सहित महाबोधि एक्सप्रेस गुरुवार को रद्द रहेगी.

बुधवार को भी रद्द रही ट्रेन 

बुधवार को पटना से खुलने वाली गाड़ी संख्या पटना – भभुआ रोड इंटरसिटी रद्द रही. इससे यात्रियों को परेशानी हुई. वहीं डीडीयू – गया ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड के डिस्टर्ब होने से उस रास्ते से गुजरने वाली ट्रेनों को पटना – झाझा – आसनसोल के रास्ते चलाया गया. इससे पटना जंक्शन पर रेल कर्मियों की व्यस्तता के साथ गहमागहमी रही. गया जाने वाले पटना में उतर कर यहां से चले गये.

Also Read: पटना में सनकी पिता ने सो रही बेटी और पत्नी पर पेट्रोल डाल जिंदा जलाया, मृतका की होने वाली थी शादी
परिवर्तित मार्ग पटना होकर गुजरने वाली ट्रेनें

  • 13010 योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा एक्सप्रेस का परिचालन डीडीयू – पटना – झाझा-आसनसोल के रास्ते

  • 12308 जोधपुर – हावड़ा एक्सप्रेस का परिचालन डीडीयू – पटना – झाझा – आसनसोल के रास्ते.

  • 12319 कोलकाता – आगरा कैंट एक्सप्रेस का परिचालन आसनसोल – झाझा – पटना – डीडीयू के रास्ते.

  • 13151 कोलकाता – जम्मूतवी एक्सप्रेस का परिचालन आसनसोल – झाझा – पटना – डीडीयू के रास्ते .

  • 12444 आनंद विहार – हल्दिया एक्सप्रेस डीडीयू – पटना-बख्तियारपुर – राजगीर – तिलैया – गया के रास्ते.

  • 12381 हावड़ा-नयी दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आसनसोल – झाझा – पटना – डीडीयू के रास्ते.

  • 12321 हावड़ा – मुंबई एक्सप्रेस का परिचालन गया – पटना – डीडीयू के रास्ते.

  • 12307 हावड़ा – जोधपुर एक्सप्रेस का परिचालन गया – पटना – डीडीयू के रास्ते.

  • 12260 बीकानेर – सियालदह एक्सप्रेस का परिचालन डीडीयू – पटना-झाझा के रास्ते.

  • 12802 नयी दिल्ली – पुरी एक्सप्रेस का परिचालन डीडीयू – पटना – बख्तियारपुर – राजगीर – तिलैया – गया के रास्ते.

  • 12350 नयी दिल्ली – गोड्डा एक्सप्रेस का परिचालन डीडीयू – पटना – किऊल के रास्ते.

  • 13152 जम्मूतवी – कोलकाता एक्सप्रेस डीडीयू – पटना – झाझा के रास्ते.

  • 12382 नयी दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस डीडीयू – पटना-झाझा के रास्ते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >