कैंपस : गंगा देवी महिला कॉलेज में बास्केट बॉल कोर्ट का उद्घाटन, छात्राओं की टीम जल्द होगी तैयार

गंगा देवी महिला कॉलेज में इनर व्हील क्लब की ओर से छात्राओं के लिए बास्केट बॉल कोर्ट का जीर्णोद्धार कर उद्घाटन किया गया.

संवाददाता, पटना गंगा देवी महिला कॉलेज में इनर व्हील क्लब की ओर से छात्राओं के लिए बास्केट बॉल कोर्ट का जीर्णोद्धार कर उद्घाटन किया गया. कॉलेज की प्राचार्या प्रो रिमझिम शील ने कहा कि छात्राएं काफी उत्साहित हैं. जल्द ही छात्राओं की ओर से एक टीम का गठन किया जायेगा. इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष रागिनी रानी ने कहा कि क्लब की ओर से आगे भी छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह की पहल होती रहेगी. मौके पर कॉलेज की टीचर्स, छात्राएं और क्लब की सदस्य मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >