Bihar Weather: इस दिन तक बिहार के 24 जिलों में छाया रहेगा घना कुहासा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Weather: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने लेटेस्ट अपडेट में बताया है कि 11 जनवरी तक बिहार के 24 जिलों में घना कुहासा छाया रहेगा. आइये जानते हैं किन जिलों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Bihar Weather: समूचा बिहार पिछले कई दिनों से औसतन तीन से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही उत्तरी-पछुआ हवाओं से कराह रहा है. 11 जनवरी तक इसी तरह ठंड बने रहने के आसार है. आइएमडी ने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले दो से तीन दिन राज्य के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जायेगी. आइएमडी के आधिकारिक पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अभी अगले कई दिन तक कोहरा छाया रह सकता है. अगले कुछ दिनों तक सर्द पछुआ चलते रहने की संभावना जताई गई है.

Imd alert

बिहार के इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

आइएमडी ने बिहार के 24 जिलों के लिए 11 जनवरी तक मध्यम से घना कुहासा छाए रहने को लेकर अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई शामिल है.

सक्रिय हो रहा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस

आइएमडी ने बताया कि मौसमी बदलावों की वजह से बुधवार को वाल्मीकिनगर, दरभंगा और सुपौल में हल्की बारिश हुई. इस कारण कई जिलों में 10 जनवरी के बाद से ठंड का एक नया दौर शुरू हो सकता है. दरअसल, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 10 जनवरी को एक्टिव हो रहा है. इसके एक-दो दिन बाद बिहार में ठंड बढ़ने की आशंका है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विजिबिलिटी बेहद कम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि बिहार में पिछले कुछ दिनों से विजिबिलिटी 50 से 150 के बीच दर्ज की जा रही है. जो बेहद कम है. आइएमडी द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक बिहार के कुछ जिलों में विजिबिलिटी इससे भी कम आंकी जा रही है. सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पटना, गया, पूर्णिया और भागलपुर समेत कई जिलों में खतरनाक लेवल का कोहरा छाया रहा. आइएमडी पटना के मुताबिक मौसमी दिशाओं में बदलाव आने से बिहार के तापमान में 4 डिग्री तक की कमी आ सकती है. ऐसे में लोग ससतर्क रहें.

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल बनते ही एक्शन में आरिफ मोहम्मद खान, बदले चार यूनिवर्सिटी के VC, जानें नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >