IIT पटना के 30 छात्रों को Google से मिला प्री-प्लेसमेंट ऑफर, 56 लाख रुपये तक पहुंचा पैकेज

IIT Patna Google Placement : IIT पटना के 30 विद्यार्थियों को Google से प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिला है. कंप्यूटर साइंस, AI और मैथेमेटिक्स के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. उच्चतम 56 लाख रुपये के पैकेज के साथ कई बड़ी कंपनियों में नौकरी मिली है.

पटना से अमृता सिंह की रिपोर्ट

IIT Patna Google Placement : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) पटना के 30 छात्र-छात्राओं का चयन गूगल में हुआ है. इन सभी विद्यार्थियों को समर इंटर्नशिप के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) मिला है. चयनित सभी छात्र बीटेक के सातवें सेमेस्टर के हैं.

CSE, AI और मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग के छात्रों का रहा दबदबा

इस उपलब्धि में सबसे अधिक योगदान कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग विभाग का रहा. गूगल में चयनित 30 छात्रों में से 17 छात्र-छात्राएं इन्हीं तीन शाखाओं से हैं. इससे स्पष्ट है कि अत्याधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में IIT पटना के विद्यार्थियों की मांग लगातार बढ़ रही है.

पिछले पांच वर्षों में AI और CSE का शानदार प्लेसमेंट

IIT पटना के हाइब्रिड प्लेसमेंट सेल के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में संस्थान के कुल प्लेसमेंट में लगभग 62 प्रतिशत छात्रों का चयन AI और कंप्यूटर साइंस से जुड़े क्षेत्रों में हुआ है. वहीं उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक करीब 54 प्रतिशत प्लेसमेंट कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शाखा के छात्रों का रहा है.

56 लाख रुपये तक का पैकेज, बड़ी कंपनियों में मिली नौकरी

इस वर्ष प्लेसमेंट के दौरान एक छात्र को 56 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज मिला है. चयनित विद्यार्थियों को गूगल के अलावा माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, एडोबी, ओरेकल, गोल्डमैन सैक्स, एटलासियन, एनवीडिया, क्वालकॉम, सैमसंग और फ्लिपकार्ट जैसी राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में आकर्षक पैकेज पर नियुक्तियां मिली हैं.

निदेशक ने छात्रों को दी बधाई

IIT पटना के निदेशक प्रो. टी. एन. सिंह ने चयनित सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कौशल विकास पर लगातार काम कर रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम प्लेसमेंट में दिखाई दे रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >