आइजीआइएमएस में अब नहीं होगा कोरोना मरीजों का इलाज, सिर्फ सैंपल के जांच किये जायेंगे

इमरजेंसी के दौरान अन्य मरीजों के इलाज के लिए इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आइजीआइएमएस) में अब कोरोना मरीजों का इलाज नहीं किया जायेगा. यहां पर कोरोना मरीजों के सिर्फ सैंपल के जांच किये जायेंगे

पटना : इमरजेंसी के दौरान अन्य मरीजों के इलाज के लिए इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आइजीआइएमएस) में अब कोरोना मरीजों का इलाज नहीं किया जायेगा. यहां पर कोरोना मरीजों के सिर्फ सैंपल के जांच किये जायेंगे. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि राज्य में कोरोना के अलावा अन्य प्रकार के गंभीर मरीजों को भी इलाज के लिए सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है.

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज पटना में एनएमसीएच व भागलपुर में जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो रहा है. एक सवाल के जवाब उन्होंने बताया कि चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के सुरक्षित इलाज को सोमवार को 12 हजार पीपीइ किट आ चुके हैं. इनमें 5000 किट सभी जिलों में भेज दिये गये हैं. इसके अलावा एक-एक हजार पीपीइ किट एनएमसीएच व जेएलएनएमसीएच, भागलपुर भेज दिये गये हैं.

बिहार में 24 घंटे में पहुंचे 50 हजार लोग

प्रधान सचिव ने बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में 50 हजार लोग दिल्ली व अन्य राज्यों से आये हैं. अभी और कितने लोग बाहर से बिहार आयेंगे. इसके स्थिर होने में एक-दो दिन लग जायेंगे. उन्होंने बताया कि बाहर से आनेवाले की स्क्रीनिंग व ट्रैकिंग की जा रही है. बिहार आने के पहले बॉर्डर पर इन लोगों की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग की जा चुकी है.

मेडिकल टेस्ट के लिए कुरियर सेवा रहेगी बहाल : स्वास्थ्य विभाग

के प्रधान सचिव ने बताया कि कई प्रकार की बीमारियों की जांच के लिए कुरियर सेवा बहाल रखने की जिम्मेदारी राज्य औषधि नियंत्रक को दी गयी है. साथ ही राज्य में दवाओं की आपूर्ति सिस्टम को भी स्थिर करने की कोशिश की जा रही है.

निजी प्रैक्टिशनरों को ले आइएमए से हुई बात

उन्होंने बताया कि कोरोना को लेकर चिकित्सा क्षेत्र में असामान्य स्थिति हो गयी है. राज्य में मरीजों को इलाज में होनेवाली परेशानी को दूर करने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष व पदाधिकारियों के साथ बातचीत हुई है. निजी प्रैक्टिशनरों से इस दिशा में पहल करने को लेकर बात किया गया. मरीजों के इलाज को तकनीकी का सहारा लेने पर भी विचार किया जा रहा है.

नहीं हुआ कम्युनिटी ट्रांसमिशन

राज्य में अभी तक कम्युनिटी ट्रांसमिशन की सूचना नहीं मिली है. प्रधान सचिव ने बताया कि कि अभी तक करीब 800 लोगों के सैंपल की जांच की गयी है. 15 में संक्रमण पॉजिटिव पाया गया है. 15 पॉजिटिव में पांच लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री रही है. ये लोग विदेश से या अन्य राज्यों से आये थे. पर एक व्यक्ति के कारण 10 लोगों में संक्रमण हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >