शादी टूटने से नाराज पति ने ट्रैफिक नियम की उड़ाई धज्जियां, अब पत्नी को भरना पड़ रहा चालान

Traffic Challan: पटना में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक तलाकशुदा पति ने चार बार ट्रैफिक नियम तोड़ा और पत्नी को चालान भरना पड़ रहा. इससे नाराज पत्नी ने थाने में मामला दर्ज करवाया है.

Traffic Challan: पटना में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक तलाकशुदा पति ने अपनी पत्नी के नाम से खरीदी गई बाइक से ट्रैफिक नियम का उल्लंघन कर रह है और पत्नी को लगातार चालान भरना पड़ रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, युवती की शादी पिछले साल पटना के एक युवक से हुई थी. शादी में उपहार स्वरूप उसके पिता ने दामाद को बाइक दी थी, जो युवती के नाम पर ली गई थी.

तलाक को लेकर कोर्ट में चल रहा केस

लेकिन शादी के डेढ़ महीने बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा. उसके बाद युवती पति से अलग हो गई. तलाक को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है. इस बीच, युवती के पिता ने बताया कि दामाद तीन माह में चार बार ट्रैफिक नियम तोड़ चुका है और उनकी बेटी के मोबाइल पर इसका चालान आ रहा है. उन्होंने इसकी शिकायत पटना ट्रैफिक थाने में जाकर की. इस मामले में ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि स्थानीय थाना में इसको लेकर सनहा करा दीजिए. इसलिए वे सनहा कराने काजी मोहम्मदपुर थाने पहुंचे थे.

Also Read: पटना के शेल्टर होम की लड़की पुलिस को चकमा देकर कार सवार युवक के साथ हुई फरार, जानिए पूरा मामला

पुलिस ने भरवाया शपथ पत्र

मोहम्मदपुर थाने पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि कैसे जानकारी होगी कि यह बाइक पति के पास है. दारोगा ने युवती और उसके पिता को इस संबंध में शपथ-पत्र बनवा कर देने के लिए कहा. युवती ने बताया कि पति को बाइक लौटाने के लिए कहा, लेकिन उसका कहना है कि अभी तलाक का केस चल रहा है. केस का निपटारा होने के बाद बाइक लौटाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >