इ-रिक्शा के धक्के से साइकिल सवार होमगार्ड जवान की मौत

पीरबहोर थाने के एनआइटी मोड़ के पास इ-रिक्शा ने सोमवार को साइकिल सवार होमगार्ड जवान वीरेंद्र कुमार (50) को जोरदार टक्कर मार दी और पलट गयी

संवाददाता, पटना पीरबहोर थाने के एनआइटी मोड़ के पास इ-रिक्शा ने सोमवार को साइकिल सवार होमगार्ड जवान वीरेंद्र कुमार (50) को जोरदार टक्कर मार दी और पलट गयी, जिससे होमगार्ड जवान की मौत हो गयी़ इ-रिक्शा पर सवार तीन लोगों को भी चोटें आयीं. मृत होमगार्ड जवान दुल्हिन बाजार के सदावह के रहने वाले थे. इ-रिक्शा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी थी, जिसे जब्त कर लिया गया. बताया जाता है कि करगिल चौक की ओर डबल डेकर पुल से काफी तेज गति से आ रहे इ-रिक्शा ने साइकिल से जा रहे होमगार्ड वीरेंद्र कुमार को धक्का मार दिया. साथ ही इ-रिक्शा पलट गया और होमगार्ड पर गिर गया. इससे उनके सिर व अन्य अंगों में काफी चोटें आयीं. लोगों ने इ-रिक्शा को उठाया. हालांकि, चालक वहां से भाग गया. इसके बाद लोगों ने होमगार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी. गांधी मैदान ट्रैफिक थानाध्यक्ष बीके चौहान ने बताया कि मृत होमगार्ड जवान के परिजनों को जानकारी दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

KUMAR PRABHAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >