Good News: देश में डॉल्फिन के मामले में बिहार ने बड़े-बड़े राज्यों को छोड़ा पीछे, इन नदियों में है बसेरा...

Good News: डॉल्फिन्स को लेकर बिहार ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम हासिल कर लिया है. दरअसल, बिहार देश में दूसरा सर्वाधिक डॉल्फिन वाला राज्य बन गया है. जानकारी के मुताबिक, देश के कुल 6327 डॉल्फिन में 2220 बिहार में पाए जाते हैं, यानी कि 35 फीसदी डॉल्फिन बिहार में हैं.

Good News: एशिया का एकलौता डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र की स्थापना बिहार की राजधानी पटना में स्थापित कर नया कीर्तिमान रचा गया था. ऐसे में अब डॉल्फिन्स को लेकर एक और रिकॉर्ड बिहार के नाम हासिल हो गया है. दरअसल, बिहार देश में दूसरा सर्वाधिक डॉल्फिन वाला राज्य बन गया है. पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश काबिज है. जानकारी के मुताबिक, देश के कुल 6327 डॉल्फिन में 2220 बिहार में पाए जाते हैं, यानी कि 35 फीसदी डॉल्फिन बिहार में हैं.

केंद्र सरकार की ओर से जारी किया गया रिपोर्ट

हालांकि, उत्तर प्रदेश से बिहार में डॉल्फिन की संख्या मात्र 177 ही कम है. बता दें कि, केन्द्र सरकार ने पिछले दिनों राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड के तत्वाधान में भारत की पहली नदी डॉल्फिन अनुमान रिपोर्ट जारी की है. बताया जा रहा है कि, काफी लंबे समय तक इसे लेकर सर्वे किया गया था. इसके तहत आठ राज्यों में 28 नदियों का व्यापक सर्वे किया गया. इन नदियों में विशेषज्ञों ने 8507 किलोमीटर की दूरी तय कर डॉल्फिन के संबंध में अद्यतन रिपोर्ट तैयार की गई. 

बिहार के इन नदियों में है बसेरा

रिपोर्ट की माने तो, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में डॉल्फिन हैं. वहीं, उन डॉल्फिन्स के बसेरों को लेकर बताया गया कि, गंगा के अलावा ब्रह्मपुत्र, यमुना, चंबल, घाघरा, राप्ती, गेरुआ जैसी प्रमुख नदियों में डॉल्फिन मिले. बिहार की बात करें तो, बिहार में गंगा के अलावा गंडक, कोसी, महानंदा, कमला-बलान, बागमती में डॉल्फिन हैं. हालांकि, कुछ संख्या में पुनपुन, कर्मनाशा, ढोरा नदी में भी डॉल्फिन दिखे. वहीं, दक्षिण बिहार की नदियों से डॉल्फिन्स लगभग गायब हो चुके हैं.

Also Read: Bihar News: पटना में लगेंगे 100 वाटर एटीएम, भीषण गर्मी को देखते हुए नगर निगम ने लिया फैसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >