PHOTOS : पटना में गंगा ने तोड़ा 2016 का रिकॉर्ड, गांधी घाट पर उच्चतम स्तर पार, तस्वीरों में देखिए ताजा हालात

1 / 9
PHOTOS : पटना में गंगा ने तोड़ा 2016 का रिकॉर्ड, गांधी घाट पर उच्चतम स्तर पार, तस्वीरों में देखिए ताजा हालात
फुल स्क्रीन में देखें

बाढ़ के बीच फंसे लोग

Patna Flood : पटना में गंगा नदी ने 2016 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गांधी घाट पर जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है.

2 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

पानी के बीच घरों में रहने को मजबूर लोग

पटना में गंगा उफान पर

पटना में गंगा नदी लगातार उफान पर है. नदी का जलस्तर आज सुबह 10:30 बजे वर्ष 2016 में दर्ज किए गए उच्चतम जलस्तर को भी पार कर गया. गंगा के खतरे के निशान से ऊपर बहने के बाद पटना में बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है. नदी के बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

3 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

चारों तरफ बाढ़ का पानी

पटना में गंगा उफान पर

पटना में गंगा नदी लगातार उफान पर है. गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर वर्ष 2016 में दर्ज किए गए उच्चतम स्तर को भी पार कर गया है. जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय चौधरी ने बताया कि आज सुबह 10:30 बजे गंगा ने 2016 के उच्चतम जलस्तर को पार कर लिया.

4 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

बाढ़ के पानी के बीच घरों में लोग

पटना में गंगा उफान पर

बाढ़ को लेकर सरकार और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. हर स्थान पर अधिकारियों और प्रशासन की तैनाती की गई है. बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है.

5 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

बाढ़ में डूबा सारा इलाका

पटना में गंगा उफान पर

गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के बीच पटना के नदी किनारे और संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन की गतिविधियां बढ़ गई हैं. अधिकारियों को स्थिति पर लगातार निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा गया है.

6 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

बाढ़ के बीच फंसे ग्रामीण

पटना में गंगा उफान पर

पटना के कई इलाकों में गंगा का पानी घुस गया है. कई लोगों के घरों में पानी घुसने की वजह से लोग खुद का घर छोड़ने तक के लिए मजबूर हैं. जिले में गंगा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से खतरा गहरा गया है.

7 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

बाढ़ पीड़ित की मदद करते सांसद पप्पू यादव

पटना में गंगा उफान पर

पटना के निचले और दियारा इलाकों में स्थिति गंभीर बनी हुई है. कई घरों में पानी घुस जाने की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. इस बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत कर पूरी स्थिति का जायजा लिया और आर्थिक मदद भी की.

8 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

बाढ़ में घरों में फंसे लोग

पटना में गंगा उफान पर

दीघा घाट, गांधी घाट, मनेर, हथिदह सहित अन्य पर शुक्रवार को जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है. इससे दीघा से दीदारगंज तक नदी किनारे के निचले इलाकों में पानी भर गया है.

9 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

बाढ़ में लोगों को मदद पहुंचाते लोग

पटना में गंगा उफान पर

सबसे अधिक प्रभावित बिंद टोली और दियारा इलाके में रहने वाले लोग हुए हैं. बिंद टोली में थर्मोकोल की नाव तैयार कर घरों से सामान बाहर ला रहे हैं. लोगों के घरों से लेकर दुकानों तक में पानी भर गया है. दीघा श्मशान घाट पर भी पानी भर गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >