पीयू- शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर का हुआ शिलान्यास

पटना विश्वविद्यालय में शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए रानी घाट में प्रस्तावित आवासीय परिसर निर्माण का शिलान्यास शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजय कुमार सिंह ने किया

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय में शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए रानी घाट में प्रस्तावित आवासीय परिसर निर्माण का शिलान्यास शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजय कुमार सिंह ने किया. इस आवासीय परिसर में शिक्षकों के लिए 3 बीएचके के 24 आवासीय फ्लैट व कर्मचारियों के लिए 2 बीएचके 24 आवासीय फ्लैट का निर्माण किया जाना है. शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए तैयार किये जा रहे इन फ्लैट के परिसर में कार पार्किंग, चिल्ड्रेन पार्क, बैडमिंटन कोर्ट, सहित परिसर के लैंडस्कैपिंग की व्यवस्था की जानी है. शिलान्यास के मौके पर पटना विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो कामेश्वर पंडित, कुल सचिव प्रो शालिनी, विकास पदाधिकारी प्रो खगेंद्र कुमार, कुलानुशासक प्रो सूरज देव सिंह, विद्यालय अभियंता इंजीनियर सचिन दयाल, सहायक अभियंता चंद्रभूषण चौधरी बजट एवं अकाउंट ऑफिसर डॉ मनोज प्रभाकर, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार सहित कई शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >