पटना. रिवर्स बायर- सेलर मीट के उद्घाटन सत्र के दौरान भारत के मखाना निर्यात को बढ़ावा देने की रणनीतियां नामक एक रणनीतिक रिपोर्ट भी लॉन्च की गयी. इसमें बिहार की इस विशिष्ट जीआइ टैग प्राप्त उत्पाद के बारे में व्यापक जानकारी दी गयी है. सम्मेलन में यूएइ, घाना, यूके, जापान, मैक्सिको, जर्मनी व स्पेन सहित 20 देशों के बायर्स ने भाग लिया. सोमवार को सेलर बायर वन टू वन के दौरान बाहर से आये 12 बायर्स कंपनियों ने बिहार से चावल, दाल, मसाले, फल, सब्जी और मखाना की खरीद करने के बारे में सहमति जतायी है. इसमें कुछ ने लंबे व्यापारिक सौदा करने में रुचि दिखाई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
