बिहार में 24 घंटे में COVID-19 से पांच मौतें, गया-पश्चिम चंपारण में पहली मौत, मृतकों का आंकड़ा 44 पहुंचा, सूबे में 70.94% मरीज हुए ठीक

पटना : बिहार में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से पांच लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही कोविड-19 से मरनेवालों की संख्या बढ़ कर 44 हो गयी है. बिहार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार की शाम को दी गयी सूचना के मुताबिक, कोविड-19 से पांच लोगों की मौत हुई हैं. वहीं, गुरुवार को कुल 53 नये मामले सामने आने के साथ सूबे में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 6993 हो गयी. बिहार में अब तक कुल 139584 सैंपलों की जांच में कुल 6993 कोरोना संक्रमित पाये गये. इनमें से 4961 मरीज ठीक हो चुके हैं. बिहार में ठीक होनेवाले मरीजों का प्रतिशत बढ़ कर अब 70.94 फीसदी हो गया है.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के गुरुवार को रोहतास में 17, दरभंगा में 16, समस्तीपुर में 06, सिवान में 03, अररिया में 02, किशनगंज में 02, मधुबनी में 02, पटना में 01, अरवल में 01, भागलपुर में 01, गया में 01 और कैमूर में 01 मामले सामने आये.

बिहार में गुरुवार को सामने आये 53 नये मामलों में चार महिलाएं शामिल हैं. सबसे अधिक रोहतास में 17 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों के चेन का पता लगाया जा रहा है.

Also Read: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अस्थि विसर्जन गंगा में हुआ, बहन ने लिखा भावुक पोस्ट, कहा…

बिहार में पिछले 24 घंटे में पांच लोगों की मौत हुई है. 17 जून को शाम चार बजे स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर 39 लोगों की मौत की सूचना दी थी. आज गुरुवार को शाम चार बजे 44 लोगों की मौत की सूचना दी है. इनमें दरभंगा, नालंदा और सारण में तीन और लोगों की मौत होने की सूचना है. जबकि, गया और पश्चिम चंपारण में पहली मौत हुई है.

बिहार के बेगूसराय, खगड़िया, वैशाली दरभंगा सारण के तीन-तीन, भोजपुर, जहानाबाद, पटना, सीतामढ़ी, सिवान, मुजफ्फरपुर, नालंदा के दो-दो एवं अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर, शिवहर, कटिहार पश्चिम चंपारण के एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.

Also Read: RJD नेता डॉ रघुवंश के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद गांव के 93 लोगों को किया गया चिह्नित, परिजनों का लिया जायेगा सैंपल

स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी अपडेट के मुताबिक, बिहार में सक्रिय मरीजों की संख्या 1987 है. वहीं, बिहार में अब तक कुल 4961 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं. जबकि, बिहार में अब तक कुल 139584 सैंपलों की जांच में कुल 6993 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. बिहार में ठीक होनेवाले मरीजों का प्रतिशत बढ़ कर 70.94 फीसदी हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kaushal Kishor

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >