COVID-19 से कटिहार में पहली मौत, 74 नये मामले सामने आये, कोरोना से ठीक होनेवालों का प्रतिशत बढ़ कर 67.86 हुआ

पटना : बिहार में कोविड-19 से मरनेवालों की संख्या बढ़ कर 39 हो गयी है. बिहार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार की शाम को दी गयी सूचना के मुताबिक, कोविड-19 से एक और मौत हुई हैं. बिहार के कटिहार जिले में कोविड-19 के कारण हुई पहली मौत के साथ सूबे में मृतकों की संख्या बढ़ कर 39 हो गयी. वहीं, मंगलवार को कुल 74 नये मामले सामने आने के साथ सूबे में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 6736 हो गयी. बिहार में कुल 130783 सैंपलों की जांच में कुल 6736 कोरोना संक्रमित पाये गये, इनमें से 4571 मरीज ठीक हो चुके हैं. बिहार में ठीक होनेवाले मरीजों का प्रतिशत बढ़ कर अब 67.86 फीसदी हो गया है.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को बेगूसराय में 10, भागलपुर में 09, समस्तीपुर में 08, अरवल में 07, भोजपुर में 05, पटना में 04, किशनगंज में 03, खगड़िया में 03, नवादा में 03, जहानाबाद में 02, मुजफ्फरपुर में 02, नालंदा में 02, रोहतास में 02, सुपौल में 02, वैशाली में 01, अररिया में 01, औरंगाबाद में 01, कटिहार में 01, कैमूर में 01, दरभंगा में 01, बांका में 01, पश्चिम चंपारण में 01, पूर्णिया में 01, लखीसराय में 01, मुंगेर में 01 और शिवहर में 01 मामले सामने आये.

बिहार में मंगलवार को सामने आये 74 नये मामलों में 17 महिलाएं शामिल हैं. सबसे अधिक बेगूसराय में 10 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों के चेन का पता लगाया जा रहा है.

Also Read: 24 जून को शादी होनी तय थी, सिपाही ने कर ली एसएसपी आवास परिसर में गोली मार कर खुदकुशी

बिहार के कटिहार के व्यक्ति की मौत कोविड-19 से हुई है. यह कटिहार जिले में पहली मौत है. इसके साथ ही सूबे में कोविड-19 से मौत की संख्या बढ़ कर अब 39 हो गयी है. इनमें बेगूसराय, खगड़िया और वैशाली के तीन-तीन, भोजपुर, दरभंगा, जहानाबाद, पटना, सारण, सीतामढ़ी, सिवान और मुजफ्फरपुर के दो-दो एवं अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर, शिवहर व कटिहार के एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.

Also Read: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सदमे में बिहार में दो छात्रों ने की खुदकुशी

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी अपडेट के मुताबिक, बिहार में सक्रिय मरीजों की संख्या 2125 है. वहीं, बिहार में अब तक कुल 4571 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं. जबकि, बिहार में अब तक कुल 130783 सैंपलों की जांच में कुल 6736 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. बिहार में ठीक होनेवाले मरीजों का प्रतिशत बढ़ कर 67.86 फीसदी हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kaushal Kishor

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >