जमीन विवाद में गोलीबारी, दो घायल

patna news: फुलवारीशरीफ. गौरीचक थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में जमीन विवाद व बिजली का टोका लगाने को लेकर हिंसक झड़प हुई, जिसमें दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में गोली लगने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया. जबकि दूसरे व्यक्ति के गर्दन को छूकर गोली निकल गयी.

फुलवारीशरीफ. गौरीचक थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में जमीन विवाद व बिजली का टोका लगाने को लेकर हिंसक झड़प हुई, जिसमें दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में गोली लगने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया. जबकि दूसरे व्यक्ति के गर्दन को छूकर गोली निकल गयी. सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर छावनी बनाकर जुटा हुआ है. गांव के तनावपूर्ण माहौल को शांत किया जा रहा है. पुलिस घायल का बयान लेने अस्पताल पहुंची है. गोलीबारी के आरोपी फरार हो चुके हैं.

हरिकिशन राय और उनके बेटे राजीव रंजन का शंकर राय, मनोहर राय, उर्मिला देवी और उनके कुछ परिजनों से जमीन और बिजली का टोका लगाने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था. दो-तीन दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ था. इस विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया, जब गोलियां चलने लगी. शंकर राय ने पुलिस को बताया है कि हरिकिशन राय ने अपने बेटे राजू रंजन को गोली चलाने के लिए कहा और फूल कुमारी देवी ने हथियार लाकर दिया जिससे गोलीबारी की गयी. इस गोलीबारी में मसौढ़ी के निवासी रवि कुमार जो अपनी ससुराल जमालपुर में रहते हैं, को जांघ में गोली लगी. उनका इलाज गौरीचक के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. वहीं, शंकर राय के गर्दन के पास से एक गोली छूकर निकल गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल नहीं हुए. इसके अलावा मनोहर राय और उर्मिला देवी भी झड़प में जख्मी हो गये हैं. इन लोगों को रॉड व लाठी दिनों से पीटा. इनके अलावा एक बुजुर्ग महिला को भी लाठी से पीट कर जख्मी कर दिया गया है. गौरीचक थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हुआ था और आज फिर से उसी मुद्दे पर हिंसा झड़प गयी. उन्होंने बताया कि राजीव रंजन पर गोलीबारी का आरोप है पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >