दुश्मन के रडार को चकमा देगा फाइटर जेट, NIT पटना तैयार कर रहा खास मेटेरियल लेयर, मिसाइलों को भी मिलेगी ‘अदृश्य’ सुरक्षा

NIT पटना भारतीय सेना के लिए एक क्रांतिकारी तकनीक पर काम कर रहा है, जो फाइटर जेट और मिसाइलों को दुश्मन के रडार से बचाएगी. संस्थान एक खास पतली मेटेरियल लेयर तैयार कर रहा है जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल को बाधित करेगी. यह स्वदेशी तकनीक देश की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करेगी.

Patna News : भारतीय सेना के लिए NIT पटना एक ऐसी तकनीक विकसित कर रहा है, जिससे फाइटर जेट और मिसाइलों को दुश्मन के रडार की पकड़ में आने से बचाया जा सकेगा. संस्थान की ओर से फाइटर जेट और मिसाइलों के लिए खास वेड पतली मेटेरियल लेयर तैयार की जा रही है. इस लेयर को विमान और मिसाइल की बाहरी सतह पर लगाया जाएगा. इसका उद्देश्य दुश्मन के रडार से आने वाले इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल को वापस रडार तक पहुंचने से रोकना है.

रडार की पकड़ में कैसे आता है विमान

युद्ध के दौरान दुश्मन का रडार इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल भेजकर विमान या मिसाइल की मौजूदगी का पता लगाता है. यह सिग्नल किसी वस्तु से टकराने के बाद वापस रडार तक पहुंचता है. लौटने वाले सिग्नल में होने वाले बदलाव से रडार सिस्टम लक्ष्य की स्थिति, दिशा और गति का अनुमान लगाता है. तेज गति से उड़ने वाले विमान और मिसाइल के मामले में डॉप्लर प्रभाव भी रडार को लक्ष्य की गति का पता लगाने में मदद करता है. ऐसे में रडार से बच निकलना आधुनिक युद्ध तकनीक में बड़ी चुनौती है.


NIT पटना

सिग्नल को कमजोर करने का काम करेगी लेयर

NIT पटना की ओर से विकसित की जा रही विशेष लेयर सामान्य सामग्री की तुलना में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगों के साथ अलग तरीके से व्यवहार करेगी. इसका डिजाइन इस तरह तैयार किया जा रहा है कि रडार से आने वाले सिग्नल को सोख लिया जाए या उसकी दिशा बदल दी जाए. इससे रडार की ओर लौटने वाला सिग्नल कमजोर हो सकता है और दुश्मन के लिए विमान या मिसाइल की सही पहचान करना मुश्किल हो सकता है.

विमान की बाहरी सतह पर लगाने की तैयारी

इस तकनीक को फाइटर जेट और मिसाइल की बाहरी सतह पर लगाने की संभावना पर काम किया जा रहा है. साथ ही लेयर की मोटाई और वजन को कम रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि इससे विमान या मिसाइल की कार्यक्षमता प्रभावित न हो. संस्थान की टीम इसके अलग-अलग तकनीकी पहलुओं पर लगातार शोध कर रही है.

छह साल से चल रहा शोध

पेपर में दी गयी जानकारी के अनुसार इस तकनीक पर करीब छह वर्षों से शोध और प्रयोग किये जा रहे हैं. तकनीक का वास्तविक उपयोग उसके परीक्षण, प्रदर्शन और रक्षा मानकों को पूरा करने के बाद ही संभव होगा. शोध का उद्देश्य ऐसी तकनीक विकसित करना है, जिसका इस्तेमाल भारतीय रक्षा प्रणालियों को रडार आधारित निगरानी से बचाने में किया जा सके.

रक्षा क्षेत्र में अहम साबित हो सकती है तकनीक

अगर यह तकनीक परीक्षणों में अपेक्षित परिणाम देती है, तो फाइटर जेट और मिसाइलों की रडार से बचने की क्षमता बढ़ाने में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे भारतीय रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक के इस्तेमाल को भी बढ़ावा मिलेगा. NIT पटना की यह रिसर्च भविष्य में देश की रक्षा जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है.

Also Read : नेशनल चैंपियन में रग्बी संघ के सचिव की पत्नी की जगह मैदान में उतरी दूसरी खिलाड़ी, पर सम्मान और नौकरी उसे मिली



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >