क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद में मारपीट, दो राउंड फायरिंग

patna news:मसौढ़ी. पुनपुन नगर मुख्यालय व थाना से चंद कदम की दूरी पर स्थित जाहिदपुर मैदान में रविवार को क्रिकेट मैच खेलने के दौरान जाहिदपुर व पकड़ी के लड़कों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया.

मसौढ़ी. पुनपुन नगर मुख्यालय व थाना से चंद कदम की दूरी पर स्थित जाहिदपुर मैदान में रविवार को क्रिकेट मैच खेलने के दौरान जाहिदपुर व पकड़ी के लड़कों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान दोनों पक्ष के लड़कों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. बताया जाता है कि इस दौरान पकड़ी के लड़के अपने आप को कमजोर होता देख मोहल्ले के कुछ युवकों को बुला जाहिदपुर के लड़कों को खदेड़कर पीटना शुरू कर दिया. बताया जाता है कि जाहिदपुर के लड़के भागकर पास स्थित अपने घरों में घुस गये. बावजूद बिरोधी पक्ष पकड़ी के लोगों ने उन्हें घर में घुसकर पीटा. इस दौरान तीन महिला को भी पीटकर जख्मी कर दिया गया. आरोप है कि इस बीच दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग भी की गयी. हालांकि फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन युवक को हिरासत में लेकर थाना चली आयी. थानाध्यक्ष बेबी कुमारी ने बताया कि क्रिकेट खेलने के विवाद में जाहिदपुर व पकड़ी के लोग आपस में लड़े हैं. दो महिला को चोट लगी है जो थाने पर आयी हैं. पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने फायरिंग की बात बतायी है. जांच की जा रही है. हालांकि थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल किसी पक्ष ने अभी तक कोई लिखित नहीं दी है. बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच होली के समय से ही विवाद चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >