रास्ते के विवाद में एक्स आर्मी मैन पर चाकू से हमला

ममरखाबाद गांव में शनिवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में उलझ गये

पंडारक. थाना क्षेत्र के ममरखाबाद गांव में शनिवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में उलझ गये. इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने चाकू से हमला कर 45 वर्षीय एक्स आर्मी मैन बिनोद कुमार को घायल कर दिया. परिजनों ने घायल को पंडारक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां से उसे पटना रेफर कर दिया. चिकित्सक डॉ मनीष कुमार ने बताया कि हमलावरों ने चाकू से वार कर बिनोद कुमार की कलाई पर वार कर दिया. वहीं छाती पर भी चाकू से वार किया गया. इस संबंध में पुलिस ने जख्मी की पत्नी के बयान पर मामला दर्ज किया है. जिसमें पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >