संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 125 केंद्रों पर इंटर की 68 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है. पटना जिले में सात व पटना प्रमंडल में कुल 25 केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य जारी है. मूल्यांकन के बाद उसी दिन कंप्यूटर में अंकों की इंट्री भी की जा रही है. 80 प्रतिशत तक मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है. हिंदी व अंग्रेजी में कॉपी की संख्या अधिक है. हिंदी व अंग्रेजी की कॉपियों का मूल्यांकन भी तेज गति से किया जा रहा है. निर्धारित समय आठ मार्च तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. मूल्यांकन समाप्त होने के बाद सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले टॉपर्स का इंटरव्यू होगा. इंटरव्यू के बाद फाइनल रिजल्ट तैयार किया जायेगा. रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है. गौरतलब है कि इंटर की परीक्षा एक से 15 फरवरी तक आयोजित की गयी थी. इसमें 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 6,50,466 छात्र जबकि 6,41,847 छात्राएं थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
