संवाददाता, पटना
कम से कम छह वर्ष तक के राज्य के सभी बच्चों का पहली कक्षा में नामांकन कराने के लिए एक से 15 अप्रैल तक नामांकन अभियान चलाया जायेगा. शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. इस नामांकन अभियान में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं की मदद ली जायेगी. इसको लेकर शिक्षा विभाग ने समाज कल्याण विभाग को भी पत्र लिखा है. इस आधिकारिक पत्र में कहा गया है कि आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका ऐसे बच्चों की सूची विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को देंगे. जिन बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड नहीं है. ऐसे बच्चों का नामांकन लेने के निर्देश विभाग की ओर से जिलों को दिये गये हैं. सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी इस अभियान का मॉनिटरिंग करेंगे. नामांकन अभियान का राज्यभर में प्रचार-प्रसार किया जाएगा. साथ ही अभिभावकों को भी प्रेरित किया जाएगा कि वह अपने बच्चे का नामांकन कराएं. आधिकारिक जानकारी के अनुसार कक्षा एक बच्चों के पठन-पाठन के लिए इस बार विभाग ने खास पाठ्यक्रम भी तैयार किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
