बेलछी में साढ़े 14 लाख रुपये के बिजली उपकरण की चोरी

बेलछी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मसत्थू गांव के पास खड़े टाॅवर से अपराधियों ने साढ़े 14 लाख रुपये के विद्युत उपकरण चोरी कर लिये.

प्रतिनिधि, बाढ़

बेलछी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मसत्थू गांव के पास खड़े टाॅवर से अपराधियों ने साढ़े 14 लाख रुपये के विद्युत उपकरण चोरी कर लिये. लार्सन एंड टब्रो कंपनी के प्रबंधकीय ऑफिसर आकाश वर्मा ने थाने में केस दर्ज कराया है. आकाश वर्मा के अनुसार पटना, नालंदा और शेखपुरा जिले के अंतर्गत विद्युत योजना का निष्पादन करने को लेकर लार्सन एंड टब्रो कंपनी को काम दिया गया है. कंपनी तार खींचने का काम बाढ़-बख्तियारपुर के बीच कर रही है. इसी को लेकर अपराधियों ने मसत्थू क्षेत्र में 500 मीटर तार कंडक्टर और हार्डवेयर फिटिंग खड़े टाॅवर से चोरी कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >