पेपरलेस व पारदर्शी बनाने को लेकर पूर्व मध्य रेल ने विकसित किया इ-ऑफिस प्रणाली

पेपरलेस व पारदर्शी बनाने को लेकर पूर्व मध्य रेल ने विकसित किया इ-ऑफिस प्रणाली

पटना : भारतीय रेल ने रेलटेल के सहयोग से इ-ऑफिस प्रणाली विकसित करने की योजना बनायी थी. इस योजना के तहत पूर्व मध्य रेल मुख्यालय सहित पांचों रेलमंडल कार्यालयों में इ-ऑफिस विकसित कर लिया गया है. अब पूर्व मध्य रेल मुख्यालय सहित पांचों रेलमंडल पेपरलेस हो गये हैं. इससे कार्यों की गुणवत्ता में बढ़ोतरी के साथ-साथ यह पारदर्शी भी हो गया है.

94 फीसदी फाइल इ-ऑफिस सॉफ्टवेयर में फीडमुख्यालय व पांचों रेलमंडलों में 40,473 फाइलें हैं. इनमें 94 फीसदी फाइलों को इ-ऑफिस सॉफ्टवेयर में फीड किया जा चुका है. यानी पूर्व मध्य रेल की 38,022 फाइलों को इ-ऑफिस में खोला गया है.

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि इ-ऑफिस प्रणाली के जरिये निर्धारित समय सीमा में फाइलों को निष्पादित किया जा सकेगा. इसके साथ ही पूरी पारदर्शिता भी बनी रहेगी. इ-फाइल में एक बार जो चीज दर्ज हो जायेगी, वह सदा दर्ज रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >