पटना में त्योहारों के दौरान रात में भी अलर्ट रहेंगे सफाई कर्मी, इस इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से होगी निगरानी

Bihar News: आने वालें त्योहारों के दौरान पटना नगर निगम शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है. नवरात्र, दीपावली और छठ के समय शहर में कचरे की मात्रा बढ़ जाती है, इसलिए नगर निगम ने सफाई व्यवस्था और मजबूत करने का निर्णय लिया है. अब रात में भी सफाई कर्मी काम करेंगे और इसकी निगरानी वॉकी-टॉकी के जरिए की जाएगी.

Bihar News: नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने सभी अंचल के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर रात में विशेष सफाई अभियान चलाए इसके अलावा अंचलों के कार्यपालक अधिकारी इन स्थलों की निगरानी भी करेंगे. उन्होंने कहा कि इस बार त्योहार को पूरी तरह ‘कचरा-मुक्त’ और ‘प्लास्टिक-फ्री’ बनाने पर जोर दिया जाएगा. विशेष टीम सार्वजनिक जगहों पर जाकर सफाई सुनिश्चित करेगी और लोगों के लिए साफ-सुथरा माहोल तैयार करेगी. इस पहल से शहर में स्वच्छता का स्तर उंचा होगा और त्योहारों का आनंद साफ-सुथरे वातावरण में लिया जा सकेगा.

रात में सफाई के लिए तैयार गई है टीम

पटना नगर निगम ने त्योहारों के दौरान शहर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए कई कदम उठाए हैं रात में सफाई सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीम बनाई गई है, जो निरीक्षण करेगी और इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारी और गाडियां तैनात किए गए हैं.

इन अभियानों के जरिए किया जा रहा जागरुक

नगर निगम के छह अंचलों – नूतन राजधानी, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, बांकीपुर, अजीमाबाद और पटना सिटी – में कार्यपालक अधिकारियों को अपने-अपने इलाकों में सफाई की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है. नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए ‘रोको-टोको अभियान’ और ‘कचरे से आज़ादी’ जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं.

वॉकी-टॉकी के जरिए होगी निगरानी

रात की सफाई की वास्तविक समय में निगरानी आईसीसीसी (स्मार्ट इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर) और वॉकी-टॉकी के जरिए की जाएगी.

इस हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं शिकायत

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि जो लोग गंदगी फैलाते हैं, उनकी जानकारी तुरंत हेल्पलाइन नंबर 155304 पर दें या वाट्सएप चैटबोट के माध्यम से बता सकते हैं. इससे स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी.

Also Read: इस राज्य से पटना के लिए रवाना हुआ पहला इलेक्ट्रॉनिक जहाज, जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JayshreeAnand

कहानियों को पढ़ने और लिखने की रुचि ने मुझे पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. सीखने और समझने की इस यात्रा में मैं लगातार नए अनुभवों को अपनाते हुए खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. वर्तमान मे मैं धार्मिक और सामाजिक पहलुओं को नजदीक से समझने और लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हूं.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >