प्रखंड मुख्यालयों में खुलेगी दीदी की रसोई

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार को पटना स्थित कार्यालय कक्ष से जीविका के कार्यों की समीक्षा की. राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में जनहित एवं कर्मियों के भोजन के लिए विशेष कैंटीन खोलने का निर्देश दिया.

सामुदायिक भवनों में चलेगा सिलाई सेंटर संवाददाता, पटना ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार को पटना स्थित कार्यालय कक्ष से जीविका के कार्यों की समीक्षा की. राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में जनहित एवं कर्मियों के भोजन के लिए विशेष कैंटीन खोलने का निर्देश दिया. पंचायतों में स्थित सामुदायिक भवनों में जीविका द्वारा ग्रामीण महिलाओं के लिए सिलाई सेंटर खोलने की बात कही. जीविका दीदियों द्वारा उत्पादित सामग्रियों की बिक्री के लिए ग्रामीण हाट के निर्माण करने, जीविका में कार्यरत कर्मियों के मानदेय देने का निर्देश दिया. मक्का उत्पादों की प्राेसेगिंग यूनिट की स्थापना करने की बात कही. मंत्री ने अकुशल श्रमिकों, भुंजा बेचने वाले, बर्तन बनाने वाले एवं छोटे-छोटे स्वयं सहायता समूहों के आर्थिक उन्नयन हेतु विशेष योजना बनाने का निर्देश दिया. शिथिलता बरतने वालों पर होगी कार्रवाई : मंत्री मंत्री ने कहा कि गरीबों के हित में अपना पूर्ण योगदान दें. योजनाओं को ससमय पूरा करें अन्यथा सरकार शिथिलता बरतने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों पर ठोस कार्रवाई करेगी. जीविका दीदियों का परिचय पत्र बनाने का निर्देश दिया.मौके पर विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु कुमार, जीविका के निदेशक राम निरंजन सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी राजेश कुमार आदि मौजूद थे. इस दौरान वीसी से जिलों में डीपीएम जुड़े थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >