दानवीर इलेवन फतुहा की टीम ने जीता शहीद विजय क्रिकेट टूर्नामेंट

दनियावां. दानवीर इलेवन फतुहा की टीम ने शहीद विजय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में सुपर किंग तोप की टीम को 58 रन से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

दनियावां. दानवीर इलेवन फतुहा की टीम ने शहीद विजय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में सुपर किंग तोप की टीम को 58 रन से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. रेलवे ग्राउंड सरथुआ के मैदान में पहले खेलते हुए फतुहा की टीम ने निर्धारित दस ओवर में 114 रन बनाया, जबकि तोप की टीम 11 ओवर में 56 रन पर सिमट गयी. इस तरह फतुहा की टीम विजेता बनी. सुपर किंग तोप के शुभम कुमार को उसके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दी सीरीज घोषित किया गया. फतुहा की टीम के आलोक अमन ने 17 गेंदों पर तेज 31 रन बनाया, जबकि तोप की ओर से कौशल कुमार ने 19 रन बनाया. विजेता टीम को आयोजन समिति के मुकेश कुमार, शहीद विजय के भाई मनोज कुमार, सुजीत कुमार, संतोष रंजन, मंटू कुमार, रवि कुमार, बमशंकर व अन्य ने ट्रॉफी, मोमेंटो और 51 हजार की राशि प्रदान की, जबकि उपविजेता को भी 25 हजार की राशि दी गयी. पारितोषिक कार्यक्रम में जनाधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर, खरभैया पैक्स अध्यक्ष मुन्ना कुमार, मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र चौधरी व अन्य कई गणमान्य व क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे. फाइनल मैच में सन्नी श्री और कुंदन कुमार ने अंपायरिंग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >