बाढ़ के तेज बहाव में फिसला मां का पैर, आंखों के सामने डूबने लगा बेटा, ग्रामीणों ने बचाई जान, दौड़े-दौड़े पहुंचे मंत्री-सांसद

Danapur Diara Flood : हवसपुर गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. वह अपने बेटे के साथ नाव पकड़ने जा रही थी, तभी तेज बहाव ने जान ले ली. ग्रामीणों ने बच्चे को बचा लिया, लेकिन महिला का शव बरामद किया गया.

Danapur Diara Flood : दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के दियारा स्थित हवसपुर गांव में शनिवार को बाढ़ के पानी में डूबने से एक महिला की मौत हो गयी. महिला अपने पुत्र के साथ घर जाने के लिए नाव पकड़ने जा रही थी. इसी दौरान तेज बहाव के कारण पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गयी. इस दौरान उसका पुत्र भी डूबने लगा, जिसे स्थानीय लोगों ने बचा लिया. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने महिला का शव बरामद किया.

रोते बिलखते परिजन

35 वर्षीय संगीता देवी की गई जान

मृतका की पहचान शाहपुर निवासी बंटी यादव की 35 वर्षीय पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, संगीता देवी अपनी दादी के श्राद्ध कार्य में शामिल होने के लिए हवसपुर गांव आयी थीं. शनिवार को वह अपने पुत्र के साथ घर लौटने के लिए नाव पकड़ने जा रही थीं. नाव तक पहुंचने के लिए वह घुटने भर बाढ़ के पानी में होकर जा रही थीं. इसी दौरान तेज बहाव में उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गयीं.

मौके पर पहुंचे मंत्री रामकृपाल यादव

बेटे को ग्रामीणों ने डूबने से बचाया

संगीता देवी के पानी में गिरने के बाद उनका पुत्र भी डूबने लगा. आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रयास शुरू किया और बच्चे को पानी से बाहर निकाल लिया. हालांकि, संगीता देवी का पता नहीं चल सका. ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद उनका शव बरामद किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है. घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है.

परिजनों से मिलतीं सांसद मीसा भारती

एसडीआरएफ के नहीं पहुंचने पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद प्रशासन की ओर से एसडीआरएफ टीम मौके पर नहीं पहुंची. इसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही काफी मशक्कत कर महिला के शव को बरामद किया. पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मुस्कान कुमार यादव ने भी आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद अंचल और अनुमंडल प्रशासन की ओर से कोई उचित पहल नहीं की गयी.

मौके पर पहुंचे मंत्री और सांसद

मंत्री और सांसद ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

घटना के बाद मंत्री रामकृपाल यादव और सांसद डॉ मीसा भारती ने बाढ़ में डूबने से महिला की मौत की जानकारी ली और स्थानीय लोगों से बातचीत की. दोनों नेताओं ने जंगली सुअर के हमले में बच्ची की मौत के मामले में भी परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया.

इसके अलावा मानस में बाढ़ के पानी में डूबने से हुई रवि शेखर की मौत के बाद मंत्री रामकृपाल यादव और सांसद डॉ मीसा भारती ने उनके परिजनों से भी मुलाकात कर सांत्वना दी. मौके पर भाजपा नेता रंजीत कुमार यादव, विजेंद्र कुमार, शशि कुमार, राजद नेता केडी यादव, पूर्व जिला पार्षद ओम प्रकाश यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे.

Also Read : पटना जंक्शन पर मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार, 8 मोबाइल और लैपटॉप बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >