पटना में 24 घंटे के अंदर मर्डर की दूसरी बड़ी वारदात, दानापुर में अपराधियों ने दो युवकों को गोलियों से भूना

दानपुर कर गुलडाक स्थान मंदिर के पास से जा रहे दो युवकों को अपराधियों ने गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर मौत हो गयी. अपराधियों ने दोनों के सर में नजदीक से गोली मारी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी.

पटना के दानापुर में बुधवार को डबल मर्डर से सनसनी फैल गयी है. यहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े दो युवकों को गोलियों से भून दिया. अपराधियों ने दोनों युवकों के सर में गोली मारी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए. घटना दानापुर के खगड़ी रोड इलाके की है. पटना में 24 घंटे के अंदर मर्डर की ये दूसरी घटना है. हत्या की इस घटना से लोगों में दहशत के साथ-साथ आक्रोश है.

अपराधियों ने दो युवकों को गोलियों से भूना

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलडाक स्थान मंदिर के पास से जा रहे दो युवकों को अपराधियों ने गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर मौत हो गयी. मृतकों के पहचान दानापुर के दलदली निवासी 22 वर्षीय अंकित कुमार उर्फ एक्वा एवं गांव पल के रहने वाले 20 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है. बाइक सवार अपराधियों ने दोनों युवकों के सर में नजदीक से गोली मारी. मृत दोनों युवक आपराधिक छवि के थे. हाल ही में रोहित कुमार जे से छूट कर बाहर आया था. वो हत्या के मामले में जेल गया था.

पुलिस मामले की कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दानापुर थाना की पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में जुट गई है.

24 घंटे में दूसरी बड़ी वारदात

पटना में 24 घंटे के अंदर मर्डर की यह दूसरी वारदात है. इससे पहले मंगलवार की रात में बेखौफ अपराधियों ने फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के बीएमपी 5 के पास प्रॉपर्टी डीलर के घर पर गोलियां बरसा दी थी. इसमें प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गयी. वहीं पिता और भाई घायल हो गए हैं. इस मामले में पुलिस ने मंटू के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को सील कर दिया है और मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >