मनेर में लूटपाट के बाद पार्षद के भतीजे की गोली मार कर हत्या

patna news:मनेर. थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर रविवार की देर रात मनेर नगर परिषद के वार्ड 23 के पार्षद के भतीजे से हथियार के बल पर लूटपाट के बाद बदमाशों ने गोली मार हत्या कर दी.

मनेर . थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर रविवार की देर रात मनेर नगर परिषद के वार्ड 23 के पार्षद के भतीजे से हथियार के बल पर लूटपाट के बाद बदमाशों ने गोली मार हत्या कर दी. लूट व हत्या की घटना को अंजाम देकर पार्षद के भतीजे की बाइक लैपटॉप समेत कई सामान लूट कर बिहटा की ओर फरार हो गये. लूट व हत्या की घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. बताया जाता है कि मनेर नगर परिषद के वार्ड 23 के पार्षद अभिषेक राज का भतीजा महिनावा गांव निवासी सुरेश साह का पुत्र कुंदन कुमार पटना में सांसद व रालोजद के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के डिजिटल प्लेटफार्म के लिए काम करता था. रविवार की देर रात काम खत्म करने के बाद बाइक से घर महिनावा लौट रहा था. इसी बीच श्रीनगर तेल डिपो के पास कुछ अपराधियों ने रास्ता रोककर हथियार के बल पर उसकी बाइक, लैपटॉप सहित अन्य सामान लूट लिया. उसके बाद अपराधियों ने कुंदन के पेट में गोली मार दी. घटना के बाद पार्षद का भतीजा खून से लथपथ सड़क के किनारे गड्ढे में गिरा पड़ा था. इस दौरान उधर से गुजर रहे राहगीर उसे तड़पता देख पूछताछ कर जानकारी पार्षद और युवक के परिवार को कॉल कर दी. इसके बाद परिवार वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और इलाज के लिए पटना के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. वहीं घटना की जानकारी के बाद डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा व मनेर थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस पदाधिकारी जांच में जुटी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >