Coronavirus in Bihar, Lockdown Updates: भाजपा एमएलसी समेत 56 लोग कोरोना संक्रमित, पटना एम्स में हुए भर्ती

Coronavirus in Bihar, Lockdown Live Updates : राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगती दिख रही है. गुरुवार को एक लाख 12 हजार 422 सैंपलों की जांच हुई, जिसमें 2461 कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इस तरह पॉजिटिविटी दर कम होकर 2.19% रह गयी है. राज्य में अब तक 22 लाख 28 हजार 516 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिसमें एक लाख 17 हजार 671 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इनमें से अब तक 91 हजार 841 स्वस्थ्य हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 3678 मरीज ठीक हुए, जबकि 14 की मौत हो गयी. अब तक राज्य में कोरोना से 588 की मौत हो चुकी है. कोरोना के सिर्फ 25 हजार 241 एक्टिव केस रह गये हैं. रिकवरी रेट बढ़कर अब 78.5% हो गयी है.

Live Updates
1:42 AM. 23 Aug 20 8:12 PM. 22 Aug

गोपालगंज में भाजपा एमएलसी समेत 56 लोग कोरोना संक्रमित, पटना एम्स में हुए भर्ती

भाजपा एमएलसी आदित्य नारायण पांडेय और उनका ड्राइवर समेत 56 नये लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं. एमएलसी को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य संक्रमित मरीजों को स्वास्थ्य विभाग के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किया गया है. कोरोना से कुचायकोट के मंडल अध्यक्ष चंद्रेश राय भी संक्रमित हैं. जिले में अबतक 2412 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. राहत की बात है कि इनमें से 1728 ठीक होकर घर जा चुके हैं. एमएलसी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उनके साथ जितने भी लोग संपर्क में आ चुके हैं, वे सभी अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर कोरोना की जांच करा लें. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना की जांच करनेवाले लैब टेक्नीशियन भी संक्रमित पाये गये हैं.

11:28 PM. 22 Aug 20 5:58 PM. 22 Aug

बेगूसराय : चिह्नित निजी अस्पतालों में सरकारी खर्च पर कोविड-19 मरीजों का इलाज करने की मांग

बेगूसराय : विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज वीर कुंवर सिंह चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर मास्क पहनकर सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने राज्य और केंद्र सरकार से चिह्नित प्राइवेट अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों का इलाज सरकारी खर्च पर कराने की मांग की. सांकेतिक धरना को संबोधित करते हुए विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने कहा की विकासशील इंसान पार्टी प्राइवेट अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के लिए 50 प्रतिशत आइसीयू बेड आरक्षित करने की मांग करता है. जिस तरह से कोरोना वायरस का प्रसार हो रहा है. ऐसी स्थिति में प्रत्येक जिले में कोविड-19 के मरीजों के लिए सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के अस्पतालों में आइसीयू और वेंटिलेटर की मुकम्मल व्यवस्था रखनी होगी. लॉकडाउन के कारण लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. ऐसी स्थिति में प्राइवेट अस्पतालों में कोविड-19 का महंगा इलाज कराने में लोग सक्षम नहीं होंगे. कई प्राइवेट अस्पताल सरकारी नियमों को दरकिनार कर मरीजों से महंगी फीस वसूल रहे हैं. विकासशील इंसान पार्टी कोविड-19 के मरीजों का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में सरकारी खर्च पर कराने की मांग करता है. विकासशील इंसान पार्टी चिह्नित प्राइवेट अस्पतालों को रैपिड टेस्टिंग एंटीजन किट उपलब्ध कराने की मांग करता है. जिससे गंभीर रोगियों के इलाज में कोरोना टेस्टिंग के नाम पर अनावश्यक विलंब ना हो सके. बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर कुंदन कुमार शर्मा ने की. बैठक का संचालन युवा मोर्चा जिला सचिव कैलाश यादव ने किया. मौके पर सिंटू कुमार अखिलेश साहनी ओंकार रजक नंदन कुमार रंजीत कुमार उपस्थित थे.

11:28 PM. 22 Aug 20 5:58 PM. 22 Aug

सारण जिले में दुकानें और प्रतिष्ठान खुलने का समय बदला

छपरा : सारण के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कोविड-19 संक्रमण के दौरान आम जन-जीवन की सुरक्षा और सुविधा को लेकर वर्तमान स्थिति की समीक्षा की. इसके बाद उन्होंने लोगों के जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए सारण जिले की दुकानें और प्रतिष्ठान खोलने का समय निर्धारित किया है. आदेश के मुताबिक, फल, सब्जी, मांस, मछली एवं अंडा की दुकानें सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे पूर्वाह्न तक ही खुलेंगी. किराना एवं दूध की दुकानें सुबह 6:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक खुलेंगी. दवा की दुकानें और प्रतिष्ठान के खुलने में किसी भी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, जबकि अन्य सभी दुकानें और प्रतिष्ठान अब दिन में 10:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक खुलेंगे. जिलाधिकारी ने कहा है कि दुकानदार एवं ग्राहकों के लिए मास्क पहनना तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा. इसे सुनिश्चित कराने का दायित्व संबंधित प्रतिष्ठान का होगा. जिलाधिकारी ने सारण जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दुकानें और प्रतिष्ठान खुलने संबंधी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निदेश दिया है.

6:57 PM. 22 Aug 20 1:27 PM. 22 Aug

कोरोना वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल आरएमआरआइ में होगा

अगमकुआं स्थित राजेंद्र स्मारक चिकित्सा विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आरएमआरआइ) कोरोना वैक्सीन पर चल रहे कार्य के तहत क्लिनिकल ट्रॉयल होगा. इस पर एक सप्ताह के अंदर कार्य आरंभ हो जायेगा. इसकी जानकारी संस्थान के निदेशक डॉ प्रदीप दास ने दी. उन्होंने बताया कि तीन भारतीय टीके विकसित हो रहे हैं, जो परीक्षण के चरण में हैं. इनमें भारत बायोटेक इंटरनेशनल, जाइडस कैडिला व सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया शामिल हैं. निदेशक ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे व आइसी एमआर के सहयोग से जो वैक्सीन विकसित कर रही है, उस पर तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल के लिए देश भर के 17 इंस्टीट्यूट को चुना गया है. इनमें बिहार से आरएमआरआइ का चयन किया गया है. निदेशक ने बताया कि बिहार में 160 मानव पर यह परीक्षण होगा, इसके लिए 200 लोगों को चयनित किया जायेगा. निदेशक ने बताया कि फेज वन में 320 व फेज दो में 10 हजार लोगों पर यह परीक्षण किया गया है. अब तीसरे फेज के मानव परीक्षण में प्रतिरक्षा व सुरक्षात्मक मूल्यांकन करने के लिए एक नियंत्रित अध्ययन होगा.

6:57 PM. 22 Aug 20 1:27 PM. 22 Aug

एनएमसीएच में कोरोना संक्रमित 75 वर्षीया एक वृद्धा की मौत

पटन�� सिटी. एनएमसीएच में कोरोना संक्रमित 75 वर्षीया एक वृद्धा की मौत हो गयी. एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात को ही पटना की बहादुरपुर जय महावीर कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय शांति देवी की मौत हो गयी थी. संक्रमित होने के बाद 31 जुलाई को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था. अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक मरीज को अस्पताल के आइसीयू में भर्ती किया गया था. वहां उपचार के दौरान मौत हो गयी. इस तरह अस्पताल में संक्रमित 129 मरीजों की मौत अब तक हो चुकी है.

6:57 PM. 22 Aug 20 1:27 PM. 22 Aug

छपरा के नंदनपुर में मिले चार कोरोना पॉजिटिव

तरैया. प्रखंड के नंदनपुर गांव में शुक्रवार को फिर चार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि नंदनपुर, पोखड़ेरा व तरैया पुस्तकालय भवन कक्ष में मेडिकल टीम द्वारा शिविर लगाकर 199 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया. इसमें नंदनपुर गांव के चार लोग पॉजिटिव पाये गये हैं. दो दिन पूर्व भी नंदनपुर में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले थे. अब तक नंदनपुर गांव में सात कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है. एक अगस्त से अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 42 है.

मुख्य बातें

Coronavirus in Bihar, Lockdown Live Updates : राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगती दिख रही है. गुरुवार को एक लाख 12 हजार 422 सैंपलों की जांच हुई, जिसमें 2461 कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इस तरह पॉजिटिविटी दर कम होकर 2.19% रह गयी है. राज्य में अब तक 22 लाख 28 हजार 516 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिसमें एक लाख 17 हजार 671 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इनमें से अब तक 91 हजार 841 स्वस्थ्य हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 3678 मरीज ठीक हुए, जबकि 14 की मौत हो गयी. अब तक राज्य में कोरोना से 588 की मौत हो चुकी है. कोरोना के सिर्फ 25 हजार 241 एक्टिव केस रह गये हैं. रिकवरी रेट बढ़कर अब 78.5% हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >