मुख्य बातें
Coronavirus In Bihar, Lockdown Live Updates : राज्य में कोरोना से रिकवरी का रेट बढ़कर 80.60% हो गया है, जो राष्ट्रीय औसत से करीब छह प्रतिशत अधिक है. साथ ही रिकवरी रेट के मामले में बिहार देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. बिहार से सिर्फ दिल्ली और तमिलनाडु में रिकवरी रेट अधिक है. देश में रिकवरी रेट के मामले में दिल्ली 90.04% की दर के साथ पहले नंबर पर है. वहीं दूसरे नंबर पर
तमिलनाडु ने स्थान लिया है जहां रिकवरी दर 83.90% है जबकि बिहार अब तीसरे नंबर पर अपने 80.60% रिकवरी दर के साथ है.राष्ट्रीय औसत दर की बात करें तो भारत की रिकवरी दर अभी 74.90% की है.
