Coronavirus Live update Bihar : बिहार में 2 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले, राज्य में संक्रमितों की संख्या हुई 60
कोरोना महामारी की रोकथाम के लिये पूरे देश को 14 अप्रैल तक ‘लॉक डाउन’ कर दिया गया है. बिहार में भी कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. बिहार में अब तक पहली बार ऐसा हुआ है कि एक ही दिन में वैश्विक महामारी कोरोना के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं. राज्य में गुरूवार को कुल 19 नए संक्रमितों की पहचान की गई. सैंपल जांच में सभी में कोरोना पाजिटिव पाया गया है. इनमें सीवान के 17 और बेगूसराय के दो व्यक्ति शामिल हैं. राज्य में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 58 हो गई है.
Patna: Muncipal workers spray disinfectant to residential area during complete nationwide lockdown, in the wake of the coronavirus pandemic, in Patna.
मुख्य बातें