कोरोना की जांच भागलपुर सहित राज्य के 15 अस्पतालों में कल से

कोरोना जांच को राज्य के 15 अस्पतालों में मशीन की स्थापना की जा रही है. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद ट्रू नेट मशीन की स्थापना की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि इन मशीनों को 14 से 22 मई तक चालू कर दिया जायेगा.

पटना : कोरोना जांच को राज्य के 15 अस्पतालों में मशीन की स्थापना की जा रही है. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद ट्रू नेट मशीन की स्थापना की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि इन मशीनों को 14 से 22 मई तक चालू कर दिया जायेगा. जिन अस्पतालों में मशीनों की स्थापना की जा रही है उसमें विम्स, पावापुरी, एएनएमसीएच, गया, जिला अस्पताल, रोहतास, जिला अस्पताल,बक्सर, मुंगेर जिला अस्पताल, जेएलएनएमसीएच, भागलपुर, सीवान जिला अस्पताल, जीएमसी, बेतिया, जेएनकेटीएमसीएच, मधेपुरा, पूर्णिया जिला अस्पताल, कटिहार जिला अस्पताल व मधुबनी जिला अस्पताल शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >