बिहार के सरकारी स्कूलों में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, ACS सिद्धार्थ के इस फैसले से बदल जाएगा पूरा स्वरूप

Bihar Government School: नए शैक्षणिक सत्र में बिहार के सरकारी में स्कूलों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ इस संबंध में निर्देश दिया है.

Bihar Government School: बिहार में नये शैक्षणिक सत्र से 31297 मिडिल स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा लागू हो जाएगी. इस व्यवस्था को लेकर एजुकेशन डिपार्टमेंट के अपर मुख्य सचिव (ACS) डॉ. एस सिद्धार्थ ने प्राथमिक शिक्षा निदेशालय को इस बाबत निर्देश जारी किया है. यह पहली बार हो रहा है कि बिहार के सरकारी स्कूलों में प्रारंभिक स्तर पर  कंप्यूटर शिक्षा को एक विषय के रूप में भी पाठ्यक्रम में रखा जाएगा. साथ ही छात्रों को कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज के लिए किताबें भी उपलब्ध कराई जाएंगी.

गांव-गांव तक होगी कंप्यूटर की उपलब्धता

ACS डॉ. एस सिद्धार्थ ने बताया कि शिक्षा विभाग की कोशिश है कि ऑनलाइन शिक्षा की पहुंच अब सिर्फ शहरी क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि इसकी पहुंच अब सभी दूरदराज इलाकों तक पहुंचे. गांव में रहकर पढ़ाई करने वाले बच्चों को ध्यान में रखते हुए कंप्यूटर शिक्षा संबंधी पाठ्यक्रम को जोड़ने का फैसला लिया गया है. उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग प्रारंभिक विद्यालयों में बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु बजट में भी राशि का प्रावधान करने जा रही है. बजट सत्र के दौरान इसका ऐलान हो सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शिक्षा विभाग की प्लानिंग

  1. बच्चों को पढ़ाने के लिए सभी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे.
  2. मध्य विद्यालयों में भी बच्चों को कंप्यूटर पढ़ाने के लिए शिक्षक और एक्सपर्ट भी रखे जाएंगे.
  3. फर्स्ट फेज में छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी.
  4. सेकंड फेज में तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा के बच्चों को कंप्यूटर के बारे में बेसिक शिक्षा दी जाएगी.
  5. सेकंड फेज में सभी 40,566 प्राथमिक विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा को लागू किया जाएगा.
  6. इस निर्णय से बिहार के सभी 71,863 प्राइमरी और मध्य विद्यालयों के बच्चे एमएस ऑफिस, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एक्सेल और पावर पाइंट की जानकारी हासिल कर सकेंगे.
  7. शिक्षा विभाग विद्यालयों में बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा देने के लिए मानदेय पर एक्सपर्ट भी रखेगी. विभाग के इस कदम से सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे एक करोड़ से ज्यादा बच्चे कंप्यूटर शिक्षा का लाभ उठा सकेंगे.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के 100 सरकारी स्कूलों में एक भी बच्चे का नाम दर्ज नहीं, शिक्षा विभाग ने दिये जांच के आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >