कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बीएससी आइटी की वेबसाइट लॉन्च, छात्रों को मिला सम्मान

कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य प्रो सुनीता राय ने कहा कि डिजिटल युग में वेबसाइट किसी भी शैक्षणिक संस्थान की पहचान और संवाद का मजबूत माध्यम है

संवाददाता, पटना

कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस, पटना में मंगलवार को बीएससी आइटी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य प्रो सुनीता राय ने कहा कि डिजिटल युग में वेबसाइट किसी भी शैक्षणिक संस्थान की पहचान और संवाद का मजबूत माध्यम है. उन्होंने बताया कि यह वेबसाइट विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिये उपयोगी मंच साबित होगी. बीएससी आइटी के समन्वयक डॉ शंभू शरण ने कहा कि वेबसाइट के जरिये विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, प्रोजेक्ट, कार्यक्रम और विभागीय गतिविधियां एक जगह देखने को मिलेगी. वहीं आइक्यूएसी समन्वयक प्रो संतोष कुमार ने इसे गुणवत्ता सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. वेबसाइट बनाने वाले छात्र राजकमल कुमार, नेहा झा, राहुल कुमार, रिया कुमारी और राज को प्राचार्य ने प्रशंसा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >